Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • जेएनयू: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, 28 छात्र हिरासत में
  • देश-विदेश

जेएनयू: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, 28 छात्र हिरासत में

Shital Sharma October 19, 2025

JNU Students Detained 28 Arrested In Delhi Police Clash At Vasant Kunj Over Election Dispute

JNU Students Arrested In Delhi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार शाम उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब वसंत कुंज नॉर्थ थाने की ओर मार्च कर रहे लेफ्ट गुट के छात्रों को पुलिस ने वेस्ट गेट पर रोक लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इनमें 19 छात्र और 9 छात्राएं शामिल थीं। हिरासत में लिए गए छात्रों में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नितीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुन्तिया फातिमा भी शामिल हैं।

Read More :-30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

JNU Students Arrested In Delhi: दशहरे के दिन हुई झड़प से भड़की छात्र राजनीति

पुलिस का कहना है कि दशहरे के दिन कैंपस में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने इस मामले में छात्र संगठनों के नेताओं से बात कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन लेफ्ट गुट से जुड़े छात्र संतुष्ट नहीं हुए और शनिवार को थाने का घेराव करने की योजना बनाई। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को जेएनयू वेस्ट गेट पर ही रोक दिया।

छात्रों का आरोप: पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष नितीश कुमार ने हिरासत में लिए जाने के बाद एक वीडियो जारी कर बताया कि 3 अक्टूबर को जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान उन्हें, उपाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी उन्हें पीटा गया। छात्र नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी उन्हें मारा, कपड़े फाड़े और हिरासत में ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक एबीवीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

JNU Students Detained 28 Arrested In Delhi Police Clash At Vasant Kunj Over Election Dispute

JNU Students Arrested In Delhi: लेफ्ट गुट का आरोप: ABVP को संरक्षण दे रही पुलिस

लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस एबीवीपी के छात्रों को संरक्षण देती है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया है। इसी कारण छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस का पक्ष: छात्रों ने किया हिंसक प्रदर्शन, 6 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे 70-80 छात्र बिना अनुमति के वेस्ट गेट पर जुटे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी ताकि छात्र नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर न बढ़ें, लेकिन छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और हाथापाई शुरू कर दी। इस झड़प में छह पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें चार पुरुष और दो महिला कर्मी शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गाली-गलौज की और हिंसक बर्ताव किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

JNU Students Arrested In Delhi: विश्वविद्यालय प्रशासन की अपील

जेएनयू प्रशासन ने छात्रों से संयम बरतने और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद
Next: बिहार में सियासी बिसात: NDA में सीएम पर विवाद, RJD ने जारी की 52 प्रत्याशियों की लिस्ट

Related Stories

BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
बनारस-शहर एक नाम अनेक
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • सनातन

बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • पटना में नितिन नबीन ने खेली होली, DJ और अश्लील गानों पर बैन
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.