Jiya Romatic Picture with Mystery Boy: बिग बॉस OTT 2 की फेम जिया शंकर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। कुछ समय से जिया शंकर और फुकरा बॉय अभिषेक मल्हान की सगाई की खबरें चर्चा में थी लेकिन एक्ट्रेस की एक पोस्ट ने इन सभी रुमर्स पर ब्रेक लगा दिया।
Jiya Romatic Picture with Mystery Boy: जिया की पोस्ट बनी चर्चा का विषय
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें एक मिस्ट्री बॉय उन्हें किस करते दिखाई दे रहें है, लेकिन उनके चेहरे पर जिया ने एक हार्ट इमोजी लगा रखा है, जिसकी वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। पता नहीं चल रहा कि आखिर वो शक्स कौन हैं। इसके कैप्शन में जिया शंकर ने लिखा कि- ‘झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं।’
कैप्शन पढ़कर लगता है, उन्होंने अभिषेक मल्हान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चल रहे रुमर्स को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।

Jiya Romatic Picture with Mystery Boy: फुकरा बॉय के साथ जिया के सगाई के थे रुमर्स
एक मीडिया एजेंसी ने दावा किया था कि , जिया शंकर और फुकरा बॉय अभिषेक मल्हान जल्द सगाई करने वाले हैं और शादी करेंगे। सगाई का दावा करते हुए लिखा कि था कि- ‘ये ऑफिशिल है। फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपने रिश्ते तो पब्लिक कर दिया है और खबरों के मुताबिक सगाई भी हो सकती है।’
इतना ही नहीं उनकी कुछ तस्वीरें भी साझा की गई थी।
अभिषेक और जिया बिग बॉस OTT 2 में दिखे थे साथ
बिग बॉस OTT 2 काफी फेमस रहा। जिया शंकर और अभिषेक इस सीजन के फेमस कंटेस्टेंट में से एक थे। दोनों की साथ में कई वीडियो वायरल होते थे, दोनों का लव एंगल भी दिखाया गया था। फिर दोनों बिग बॉस से बाहर आने के बाद साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सोशल मीडिया में तेज हो गई।
एक इंटर्व्यू के दौरान जिया ने क्लियर किया था कि ‘हम दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं थे’
