Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Jiya Rai Inspirational Story: इंस्पिरेशन की जीती-जागती मिसाल हैं जिया राय, जानिए उनकी कहानी….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Jiya Rai Inspirational Story: इंस्पिरेशन की जीती-जागती मिसाल हैं जिया राय, जानिए उनकी कहानी….

Hema Gupta June 20, 2025

Jiya Rai Inspirational Story: मुंबई की रहने वाली 17 वर्षीय जिया उनका जीवन को देखे तो किसी प्रेरणा से कम नहीं है, उन्होंने 13 साल की उम्र में यह साबित कर दिया था कि अगर इरादे मजबूत हों, तो न उम्र बाधा बनती है और न ही परिस्थितियां। ऑटिज्म से पीड़ित होने के बावजूद, जिया ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मिसाल कायम की। उनकी कहानी दिव्यांगो के साथ – साथ जिन्होंने अपने जीवन से हार मान लिया है। उनके लिए भी प्रेरणादायक है।

Read More: Halle Open 2025: बब्लिक ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 सिनर को हराया!

कौन हैं जिया राय?

जिया राय भारतीय नौसेना के अधिकारी माधव राय की बेटी हैं। वह ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जो एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है और इसमें व्यक्ति को सामाजिक और संचार संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिया ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बचपन से ही उन्हें तैराकी में रुचि थी और अपने पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा।

2021: श्रीलंका से भारत तक समुद्र में 36 किमी की तैराकी..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2021 को जिया ने श्रीलंका के तलाईमन्नार तट से भारत के तमिलनाडु स्थित धनुषकोडी तक की समुद्री दूरी को तैरकर पूरा किया। यह सफर लगभग 36 किलोमीटर लंबा था जिसे जिया ने करीब 13 घंटे में तय किया।

 

ठंडा पानी, तेज समुद्री लहरें और थकान के बावजूद जिया ने हार नहीं मानी। यह उपलब्धि न सिर्फ खेल की दुनिया के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत है।

2024 में पार किया था इंग्लिश चैनल…

इंग्लिश चैनल पार करने वाली दिव्यांग भारतीय बेटी जिया की उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं। 28-29 जुलाई 2024 को उन्होंने इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पोएंटे डे ला कोर्टे-ड्यून तक का सफर तय करते हुए विश्वप्रसिद्ध इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।

कटाई गांव, आज़मगढ़ निवासी 16 वर्षीय जिया राय English Channel को पार करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की तथा सबसे तेज़ Para Swimmer बन गयी हैं। Autism Spectrum Disorder से पीड़ित होने के बावजूद उनका यह उपलब्धि हासिल करना, निश्चय ही देश के लिए गर्व की बात है। pic.twitter.com/FrMFkeXBJj

— भूमिहार समाज (@BHUMIHAR_SAMAAJ) July 31, 2024

इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में उन्होंने 17 घंटे और 25 मिनट में 34 किलोमीटर लंबा सफर तैरा। यह प्रदर्शन किसी भी पेशेवर तैराक के लिए गर्व की बात होती है और जिया ने यह कर दिखाया, वह भी ऑटिज्म जैसी स्थिति में।

क्या है इंग्लिश चैनल?

इंग्लिश चैनल इंग्लैंड के दक्षिणी तट को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है। यह अटलांटिक महासागर का हिस्सा है। इसकी कुल लंबाई लगभग 560 किलोमीटर है और सबसे संकीर्ण हिस्सा, डोवर स्ट्रेट, केवल 34 किलोमीटर चौड़ा है – जिसे जिया ने पार किया।

जिया की उपलब्धियां..

1. Fastest Female Swimmer with Autism का खिताब

2. Limca Book of Records और India Book of Records में नाम दर्ज

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिया की सराहना की

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

दिव्यांगता को बनाया ताकत…

ऑटिज्म से जूझते हुए भी जिया ने जो कर दिखाया, वह लाखों परिवारों और बच्चों के लिए प्रेरणा है। उनकी यात्रा बताती है कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है।

सरकार और समाज से अपेक्षा…

जिया जैसी दिव्यांग प्रतिभाएं हमारे देश की असली ताकत हैं। इन्हें केवल प्रशंसा की नहीं, बल्कि प्रशिक्षण, सुविधाएं और मंच प्रदान करने की जरूरत है ताकि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम और ऊँचा कर सकें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 📍 सीवान से गरजे मोदी: “लालटेन-पंजे वालों ने बिहार को पिछड़ा बनाया, हमने पटरी पर लौटाया
Next: एयर इंडिया की 8 फ्लाइट्स आज कैंसिल: क्या है वजह और कैसे हैं इसका Real Impact?

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.