कांग्रेस अध्यक्ष जीतू से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

Mp Political News: राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…आपको बतादें की भोपाल में यह घटना एक दिलचस्प राजनीतिक स्थिति को दर्शाती है… जहां विरोधी दलों के प्रमुख नेता एक-दूसरे के घर पहुंचते हैं… लेकिन इसके पीछे किसी सियासी कारण का पता नहीं चलता। आपको बतादें की कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर अचानक पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को चौंका दिया है… खासकर कांग्रेस के नेताओं को… शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पटवारी के घर पहुंचे जबकि पटवारी मीडिया से बात कर रहे थे। इस अचानक की मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को नया मोड दे दिया है…अब सवाल यह उठ रहा है कि इसके पीछे कोई सियासी संदेश क्या है।
बेटे की शादी का आमंत्रण देने गए थे केंद्रीय मंत्री
Mp Political News: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 5 मिनिट जीतू पटवारी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से ये खुलासा किया कि मैं अपने बेटे की शादी का आमंत्रण देने आया था…उन्होंने आगे कहा कि मैं आज राज्यपाल के साथ, सीएम मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी न्यौता देने जा रहे हैं. शिवराज ने कहा कि मुझे अगर ये जानकारी होती कि इस तरह से यहां आज जमावड़ा है तो मैं किसी और दिन यहां आता
