Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  ऐसा ऑफर पहले कभी नहीं देखा: Google AI Pro सब्सक्रिप्शन अब 25+ वालों के लिए
  • देश-विदेश

 ऐसा ऑफर पहले कभी नहीं देखा: Google AI Pro सब्सक्रिप्शन अब 25+ वालों के लिए

Shital Sharma November 8, 2025

जियो यूज़र्स को 18 महीनों के लिए मुफ्त Google AI Pro सब्सक्रिप्शन

jio google ai pro free offer: हैदराबाद, अगर आपने कभी सोच भी लिया था कि प्रीमियम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स सिर्फ बड़े बजट वालों के लिए हैं, तो अब समय बदल गया है। भारत के दूरसंचार दिग्गज Reliance Jio ने Google के साथ मिलकर एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जो AI-शौकीनों के लिए “खुला आम” कहा जा सकता है। जियो यूज़र्स को 18 महीनों के लिए मुफ्त Google AI Pro सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जिसमें हाई-एंड AI मॉडल, क्लाउड स्टोरेज और वीडियो-जनरेशन टूल्स शामिल हैं। यह ऑफर सिर्फ एक प्रचार नहीं है बल्कि भारत में AI को व्यापक स्तर पर ले जाने का बड़ा कदम माना जा रहा है।

 jio-google-ai-pro-free-18-months-offer

इसमें क्या क्या है फीचर

इस ऑफर की लिस्ट देख कर अंदाजा लग जाता है कि आपको सिर्फ “मुफ्त सब्सक्रिप्शन” नहीं मिल रहा बल्कि एक पूरी AI-प्लेटफॉर्म का अनुभव मिल रहा है:

  • स्मार्ट मॉडल Gemini 2.5 Pro तक एक्सेस, जो गूगल का लेटेस्ट मल्टीमॉडल AI मॉडल है।
  • वीडियो-और-इमेज बनाने का टूल, जैसे Veo 3.1 और Nano Banana जो यूज़र को “कल्पना से वास्तविकता” तक ले जाते हैं।
  • 2 TB क्लाउड स्टोरेज जिसमें Google Drive, Gmail, Photos और WhatsApp बैकअप शामिल हैं।
  • AI-सहायता वाले Google Workspace ऐप्स जैसे Docs, Sheets, Gmail में सहज अनुभव।

कुल मिलाकर, इस ऑफर का मूल्य लगभग ₹35,100 बताया गया है।

कौन है पात्र और कैसे करें क्लेम

शर्तें:

  • जियो के Unlimited 5G प्लान में सक्रिय होना जरूरी है, जो ₹349 या उससे ऊपर हो सकता है।
  • पहले चरण में यह ऑफर 18 से 25 वर्ष के यूज़र्स के लिए है, बाद में अन्य यूज़र के लिए खुला जाएगा।

क्लेम की प्रक्रिया:

  1. MyJio ऐप खोलें और लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर “Google AI Pro” या “Gemini AI Offer” बैनर देखें।
  3. “Claim Now” या “Register Interest” पर टैप करें और यूज़र वेलिडेशन पूरा करें।
  4. सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाने के बाद Google ऐप्स में फ्री फीचर्स देखना शुरू करें।

ध्यान दें:

इस ऑफर को पाने के लिए यूज़र को अपना 5G प्लान लगातार एक्टिव रखना होगा। अगर प्लान बंद हुआ तो संभव है कि सब्सक्रिप्शन का लाभ प्रभावित हो।

क्या यह पूरी तरह निःशुल्क है?

हाँ, यह ऑफर निश्चित रूप से “फ्री” है लेकिन कुछ शर्तें हैं जिन्हें जानना जरूरी है यह सिर्फ 18 महीने तक है उसके बाद अगर उपभोक्ता ने इस प्लेटफॉर्म को जारी नहीं रखा तो फायदा खत्म हो सकता है।  अगर 18 महीनें बाद 2 TB स्टोरेज में उपयोगकर्ता का डेटा 15 GB मुफ्त लिमिट से ऊपर है, तो Gmail/Drive फंक्शन्स प्रभावित हो सकते हैं।  इस तरह के ऑफर का उद्देश्य यूज़र बेस बनाए रखना है इसलिए शर्तों और प्लान की अवधि पढ़ना जरूरी है।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव
Next: समस्तीपुर में सड़क किनारे मिली VVPAT पर्चियां, आरजेडी ने उठाए सवाल — निर्वाचन आयोग ने दी सफाई

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.