सत्ता फिर जेएमएम-कांग्रेस के हाथों में
झारखंड में 81 सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। झामुमो गठबंधन 54 सीटों पर आगे चल रही थी। प्रदेश में 41 सीटों पर सरकार के लिए बहुमत चाहिए लेकिन आंकड़ा से 9 सीटें ज्यादा लाकर झामुमो ने कमाल कर दिया। बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही थी।
ट्रेंड को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने भविष्य की रणनीति को लेकर बैठक शुरू कर दी है। उधर, भाजपा कार्यालय सूनसान है।
प्रदेश की 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यह अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है।
2019 के विधानसभा चुनावों में, झामुमो ने 30 सीटें, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट जीती थी। तीनों दलों का गठबंधन था। इसके बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने 25 सीटें जीतीं।
