Jharkhand Cm Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल की उस 10 महीने की बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की , जिसके माता-पिता ने उसकी मृत्यु के बाद उसके अंग दान कर दिए थे, और कहा कि बच्ची अमर हो गई है। सीएम सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की अंगदान नीति को मजबूत करने के लिए सभी कदम उठाएगी।और हर वो प्रयास करेगी जिससे एसे बच्चों को लाभ पहुंचते रहे।

इसको लेकर सीएम सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि बच्चे को खोना माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है।”दुख की इस घड़ी में श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम द्वारा अपने प्रिय बच्चे के अंगों को दान करने का निर्णय साधारण नहीं, बल्कि असाधारण साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था. यह मानवता में उनके अटूट विश्वास का जीता-जागता प्रमाण था।”
Jharkhand Cm Hemant Soren: कई घरों में आशा की किरण बनकर जीवित
साथ ही उन्होंने कहा, “हालांकि एलिन का जीवन संक्षिप्त था, लेकिन आज वह कई घरों में आशा की किरण बनकर जीवित है-और अमर हो गई है।” झारखंड के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंगदान को दूसरों को जीवन देने का सबसे बड़ा कार्य है। झारखंड सरकार इस तरह की और अधिक जीवन रक्षक पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की अंगदान नीति को और मजबूत करने के लिए सभी कदम उठाएगी।
12 फरवरी को उनकी ब्रेन डेथ की पुष्टि की
Jharkhand Cm Hemant Soren: उन्होंने कहा कि आलिन के माता-पिता द्वारा स्थापित उदाहरण सीमाओं, भाषाओं और सभी भेदों से परे है, और मानवता के लिए एक स्थायी संदेश के रूप में खड़ा है।आलिन शेरिन 5 फरवरी को कोट्टायम के पास पल्लम में अपनी मां और नाना-नानी के साथ यात्रा कर रही थीं, तभी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। गहन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद, डॉक्टरों ने 12 फरवरी को उनकी ब्रेन डेथ की पुष्टि की।
