
आदिवासी महासभा में शामिल हुए CM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ आसाम (AASAA) की ओर से आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए। इस महासभा में आदिवासी समाज के छात्र, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि असम में अपने हजारों आदिवासी भाई-बहनों और बुजुर्गों से मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और आयोजन के लिए AASAA और सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
असम में आदिवासी महासभा में उपस्थित मेरे हजारों भाईयों-बहनों और बड़े-बुजुर्गों को झारखण्डी जोहार… pic.twitter.com/JZEoUlD9V6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 1, 2026
CM Soren Assam Visit: आदिवासियों के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर
इस मौके पर झारखंड के सांसद विजय हांसदा, मंत्री चमरा लिंडा और विधायक MT राजा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आदिवासियों के साथ संवाद बढ़ाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। महासभा के दौरान आदिवासी समाज की एकता, पहचान और सामाजिक मुद्दों पर भी बात हुई। कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए “जोहार” कहकर अपना संबोधन खत्म किया।
