Jharkhand air ambulance crash: झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान पर निकली एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया के जंगल में क्रैश हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मरीज, उसके परिजन, पायलट, को-पायलट, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रखात गांव का निवासी था
चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे में विमान में सवार भी सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मरीज संजय साव, उनकी पत्नी, भांजा, दो डॉक्टर्स और दो पायलट शामिल हैं. सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटांड़ जंगल में हादसा हुआ. वर्तमान में वह पलामू जिले के बकोरिया में एक होटल का संचालन करते थे. लगभग एक सप्ताह पहले होटल में हुए हादसे के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए थे. उनका इलाज रांची में चल रहा था. बेहतर इलाज के लिए वह एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे थे. संजय साव का परिवार मुख्य रूप से लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रखात गांव का निवासी था.
Jharkhand air ambulance crash: जंगल में क्रैश
विमान रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। इसके बाद फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।
Jharkhand air ambulance crash: मृतकों की पहचान
प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।
DGCA बोला – जांच जारी
Jharkhand air ambulance crash: DGCA का कहना है कि एयरक्राफ्ट ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से और रडार कनेक्शन टूट गया। फिर विमान क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश पर CM हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।उन्होंने कहा कि मौसम खराब था, जिसके वजह से यह घटना हुई है. उन्होंने मुआवजे को लेकर कहा कि सरकार चिंतित है.
