Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Jemimah After Womens WC Semifinal: जीत के बाद इमोशनल हुंई जेमिमा, अपनी जिंदगी से जुड़े किए कई खुलासे!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Jemimah After Womens WC Semifinal: जीत के बाद इमोशनल हुंई जेमिमा, अपनी जिंदगी से जुड़े किए कई खुलासे!

Hema Gupta October 31, 2025

Jemimah After Womens WC Semifinal: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने इतिहास रच दिया — 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर हमारी शेरनियां फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने दिखा दिया की छोरियां किसी छोरे से कम नहीं है, और जेमिमा रोड्रिग्ज ने तो कमाल कर दिन 127 रनों की नाबाद पारी खेली, वो खेलते – खेलते कई बार थककर क्रीज पर बैठ गई लेकिन हार नहीं मानी अंत तक मैदान में पर टिकी रही।

Read More: IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!

जीत के बाद जेमिमा रॉड्रिग्‍स काफी इमोशनल हो गईं। और उन्होंने जीत के बाद अपने गॉड जीसस, माता – पिता और उन पर भरोसा करने वाले हर शक्स को धन्यवाद दिया।

 जेमिमा ने जीसस और माता पिता को दिया जीता का श्रेय…

जीत के बाद जेमिमा ने कहा कि – “मैं सबसे पहले तो जीसस को धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि मैं ये अकेले नहीं कर पाती। मैं अपनी मां, पिता, कोच और हर उस शख़्स का धन्यवाद करना चाहती हूं जिसने इस पूरे समय मुझ पर भरोसा किया। पिछले चार महीने बहुत मुश्किल रहे। ये सब एक सपने जैसा लग रहा है और अब तक यक़ीन नहीं हो रहा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by thenostalgiccinephile (@thenostalgiccinephile)

Jemimah Rodrigues has revealed the ups and downs she has dealt with at #CWC25, after being dropped earlier in the tournament to her match-winning knock against Australia 😲

Details 👇https://t.co/YTHBBKzdLM

— ICC (@ICC) October 31, 2025

अपनी मेंटल हेल्थ के बारें में बात करते हुए जेमिमा ने कहा –

“मैं लगभग हर रात रोया करती थी, लेकिन दोस्तों और परिवार के सामने अपने जज़्बात छुपा लेती थी। मैंने मेंटल ब्रेक लिया और फिर से अपना ध्यान उस चीज पर लगाया जिसे वो सबसे ज़्यादा प्यार करती है– यानी क्रिकेट।”

उन्होंने आगे कहा कि-

“मैं यहां बहुत कमजोर हो जाऊंगी, क्योंकि मुझे पता है कि अगर कोई देख रहा होगा, तो मैं भी उसी दौर से गुज़र रही होऊंगी और यही मेरे कहने का असली मकसद है। कोई भी अपनी कमजोरी के बारे में बात करना पसंद नहीं करता। टूर्नामेंट की शुरुआत में मैं बहुत बेचैनी से गुजर रही थी”

“मां को फोन करके रोती रहती थी” — जेमिमा

जेमिमा ने भावनाओं को साझा करते हुए कहा –

“मैं अपनी मम्मी को फोन करती थी और पूरे समय रोती रहती थी। चिंता की हालत में इंसान सुन्न हो जाता है, पता नहीं चलता क्या करना है। ऐसे समय में मेरे माता-पिता और साथी खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी ने मेरा बहुत साथ दिया।”

Jemimah Rodrigues the gem of a person u are 🤍 pic.twitter.com/vXWdPpc3lI

— Plow Wan (@usermodeabc) October 30, 2025

उन्होंने बताया कि-

‘इस कठिन दौर में उन्होंने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और फिर अपने जुनून और विश्वास के साथ वापसी की।’

All the details confirmed for Sunday’s #CWC25 title decider between India and South Africa 🏆

More 👇https://t.co/ASD0lT1Q40

— ICC (@ICC) October 31, 2025

शानदार पारी से मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

जेमिमा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

One step closer to history 🏆

India pull off a chase for the ages and storm into the #CWC25 Final 🤩#INDvAUS pic.twitter.com/rMgZUIyFC3

— ICC (@ICC) October 30, 2025

उन्होंने कहा —

“मुझे कुछ साबित नहीं करना था, बस भारत के लिए मैच जीतना था। आज मेरा शतक नहीं, बल्कि भारत की जीत मायने रखती थी।”

जीत के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा-

“बस अब एक और मैच बाकी है। हम सभी ने अच्छा खेला और नतीजे से खुश हैं, लेकिन हमने अगले मैच के बारे में बात करना शुरू कर दिया है। जिससे पता चलता है कि हम कितने फोकस हैं और वर्ल्ड कप जीतने के लिए कितने उत्सुक हैं। घरेलू वर्ल्ड कप में खेलना खास होता है, और हम अपने प्रशंसकों और परिवारों को कुछ वापस देना चाहते हैं. एक और मैच बाकी है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

हरमन-जेमिमा की जोड़ी बनी भारत की रीढ़…

सेमीफाइनल में भारत की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन हरमनप्रीत (89 रन) और जेमिमा (127 नाबाद) ने 167 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में अमनजोत कौर ने तेज़ 15 रन बनाकर जीत पक्की की।

अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत..

भारत अब वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। मैच रविवार को दोपहर 3 बजे, नवी मुंबई में खेला जाएगा।

A new name will be etched on the #CWC25 trophy 🏆

India and South Africa have a date with destiny on 2 November 🤩

Broadcast details 👉 https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/OnScHDtaEq

— ICC (@ICC) October 31, 2025

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली बोलीं — “हमसे गलती हुई”

सेमीफाइनल हार के बाद एलिसा हीली ने कहा-

“हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना बेस्ट नहीं दे पाए। आखिरी 10 ओवरों में हम मैच से पिछड़ गए। भारत ने शानदार खेल दिखाया और जीत का हकदार था।”

सिर्फ क्रिकेट नहीं, हिम्मत और उम्मीद की मिसाल जेमिमा..

जेमिमा रॉड्रिग्‍स ने साबित कर दिया कि असली जीत मैदान पर नहीं, बल्कि मन के डर और निराशा को हराने में होती है।

उनकी यह पारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है —
“कभी हार मत मानो, क्योंकि हर अंधेरी रात के बाद एक नई सुबह जरूर आती है।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS :प्रोजेरिया के मध्य प्रदेश में 4 मरीज मिले,जवानी में आया बुढापा!
Next: Rajyotsav 2025: नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.