राजनीति में रिश्तों का रिटर्न?
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी शतरंज पर एक से बढ़कर एक चाल चली जा रही है। JDU ने अपनी दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कई ऐसे नाम हैं जो राजनीति से ज़्यादा अपने विवादों के लिए जाने जाते हैं।

सबसे चौंकाने वाला नाम आया है राजबल्लभ यादव की पत्नी का, जिन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से की थी। अब उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया है। क्या ये सिर्फ राजनीतिक समीकरण है या बयानबाज़ी की इनाम?
Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव
Bihar Election: विवादित चेहरे, बाहुबली उम्मीदवार
JDU की इस दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले 57 नामों की पहली लिस्ट आ चुकी थी। इस तरह पार्टी ने अपने 101 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।


🔹 बाहुबली से लेकर वंशवाद तक
- आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को नवीनगर से टिकट मिला है।
- चेतन 2020 में शिवहर से विधायक बने थे।
- लिस्ट में 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं।
🔹 बयानबाज़ी पर टिकट का ईनाम?
राजबल्लभ यादव जेल में सजा काट चुके हैं, फिर भी उनकी पत्नी को टिकट मिलना, पार्टी की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाता है। क्या यह समाज में असली नेतृत्व को जगह देने की कोशिश है या पुरानी परंपरा निभाई जा रही है?
Bihar Election: पहले की लिस्ट में क्या था खास?
पहली लिस्ट में 3 बाहुबली: अनंत सिंह (मोकामा), धूमल सिंह (एकमा), अमरेंद्र पांडे (कुचायकोट) 18 विधायकों को रिपीट किया गयाऔर 4 का टिकट कटा हिलसा से प्रेम मुखिया को फिर मौका मिला, जिन्होंने 2020 में सिर्फ 12 वोटों से जीत दर्ज की थी।
चिराग पासवान की सीटों पर भी घमासान
जेडीयू ने चिराग पासवान के दावे वाली 5 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा, मोरबा इस कदम से यह साफ है कि नीतीश कुमार ने एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को चुनौती दी है।
नीतीश का ‘बलिदान’: सम्राट के लिए छोड़ी सीट
नीतीश कुमार ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी के लिए अपनी सिटिंग सीट तारापुर छोड़ दी है। 2020 में यह सीट JDU के पास थी। इसी तरह परबत्ता सीट भी गठबंधन के नाम की गई।
Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?
