Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • काशी पहुंचने से पहले खत्म हो गया सफर: श्रद्धालुओं की चीखों से गूंजा हाईवे
  • उत्तर प्रदेश

काशी पहुंचने से पहले खत्म हो गया सफर: श्रद्धालुओं की चीखों से गूंजा हाईवे

Shital Sharma September 15, 2025

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौके पर मौत

jaunpur-bus-accident varanasi-pilgrims-death 

3 बजे सुबह का वक्त था। बाहर सन्नाटा था, बस के अंदर 50 लोग गहरी नींद में सो रहे थे थके हुए, लेकिन मन में एक सुकून कि रामलला का दर्शन हो गया, अब बाबा विश्वनाथ की बारी है। लेकिन उस सुकून की कीमत कितनी भारी होगी, किसी ने नहीं सोचा था।

  हादसा जो पल भर में जिंदगी बदल गया

उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में सोमवार तड़के एक AC टूरिस्ट बस 50 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या से वाराणसी जा रही थी। लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास ओवरटेक करते समय बस सीधे एक ट्रेलर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पिचक गया। सीटें चकनाचूर हो गईं, सामान बिखर गया, और कई जिंदगियां वहीं थम गईं। चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें एक महिला अपने पति के सामने खिड़की और सीट के बीच फंसी रह गई और जिंदगी से हार गई।

 छत्तीसगढ़ से काशी तक श्रद्धालुओं का सफर

दिलीप दास, जो हादसे में बाल-बाल बचे, ने बताया “हम छत्तीसगढ़ से 7 सितंबर को निकले थे। अमरकंटक, मैहर, चित्रकूट, वृंदावन और फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। काशी जाने का मन था, सब बहुत खुश थे। लेकिन…”उनकी बात अधूरी रह गई। शायद भावनाएं शब्दों से तेज़ थीं।

एक पति की पूरी दुनिया उजड़ गई

आशा भावल, इस यात्रा पर अपने पति उपन के साथ थीं। हादसे में उनकी मौत हो गई। उपन की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। वो कहते हैं,

“टक्कर के बाद सबकुछ बिखर गया। मैं जैसे-तैसे उठा और अपनी पत्नी को ढूंढने लगा। वह सीट और खिड़की के बीच बुरी तरह फंसी थी, खून से लथपथ। दो बच्चे हैं हमारे… बेटी की शादी होने वाली थी। अब कैसे बताऊंगा उसे कि मां नहीं रही।”

उनका दर्द शब्दों से परे था एक ऐसा घाव, जो वक़्त भी शायद कभी न भर पाए।

jaunpur-bus-accident varanasi-pilgrims-death 

घायलों की हालत गंभीर, ड्राइवर की मौके पर मौत

हादसे में ड्राइवर दीपक (40) की भी मौत हो गई। बस के लेफ्ट साइड से टक्कर लगने के कारण वहीं बैठे यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धर्म की राह में क्यों इतना दर्द?

ये सवाल अब श्रद्धालुओं के साथ पूरा देश पूछ रहा है क्या भगवान के दर्शन करने निकला एक भक्त, ऐसे मौत के आगोश में जाना डिज़र्व करता है? क्या ओवरटेक करते वक्त एक छोटी सी लापरवाही इतनी बड़ी कीमत ले सकती है?

और अंत में… एक अधूरा सफर

काशी पहुंचने की तमन्ना थी, लेकिन रास्ता मौत की ओर मुड़ गया। ये हादसा एक तकनीकी चूक नहीं, मानवीय लापरवाही की भयानक कीमत है। अब जब इस हादसे की जांच होगी, तब शायद जिम्मेदारियों की गिनती होगी। लेकिन जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया, उनके लिए ये बस एक “एक्सीडेंट” नहीं एक जीवनभर का खालीपन है।

🙏 श्रद्धांजलि उन सभी को, जिन्होंने इस यात्रा में अपनी जिंदगी खो दी।

Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: अब UPI से करोड़ों के सौदे? 10 लाख तक की खरीदारी सिर्फ एक क्लिक में!
Next: MORENA में दिल दहला देने वाला हादसा: कंटेनर ने कार को 1 किमी तक घसीटा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.