Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Jaswinder Bhalla Passed Away: 65 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन!
  • एंटरटेनमेंट

Jaswinder Bhalla Passed Away: 65 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन!

Hema Gupta August 22, 2025

Jaswinder Bhalla Passed Away: पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

Read More: Bigg Boss 19 Contestants: जानिए ‘बिग बॉस 19’ में किन – किन सेलेब्स की हो रही है एंट्री!

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार…

भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद पूरे पंजाब और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से चल रही थी तबीयत खराब…

जसविंदर भल्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल की बीमारी और डायबिटीज थी। कॉमेडियन पम्मी, जो उनके करीबी दोस्त थे, ने बताया कि इन्हीं बीमारियों के चलते वह पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थे।

परिवार में मचा मातम…

निधन के समय भल्ला का बेटा मोहाली स्थित घर पर ही मौजूद था, जबकि उनकी बेटी यूरोप में रहती है और पिता के निधन की खबर सुनते ही भारत लौट रही है। उनकी मां भी मोहाली के घर पर परिवार के साथ रहती हैं।

1988 में शुरू हुआ करियर…

जसविंदर भल्ला ने 1988 में फिल्म ‘छंकार्टा 88’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

जसविंदर भल्ला की हिट फिल्में..

भल्ला अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते थे। उनकी प्रमुख फिल्मों में –

‘जिन्हे मेरा दिल लुटेया’, ‘पावर कट’, ‘माहौल ठीक है’, ‘जीजा जी’, ‘कबड्डी वन्स अगेन’, ‘अपन फिर मिलांगे’, ‘मेल करा दे रब्बा’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘कैरी ऑन जट्टा 3’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Humble Motion Pictures (@humblemotionpictures)

फिल्मों से पहले प्रोफेसर थे जसविंदर भल्ला…

फिल्मों में आने से पहले जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। उन्होंने किसानों तक यूनिवर्सिटी की नई तकनीकें पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रिक्शा चालक ने चूमा अखिलेश यादव की फोटो, सपा प्रमुख ने किया सम्मान
Next: अहमदाबाद स्कूल हत्याकांड: 10वीं के छात्र की चाकू से हत्या, आरोपी की चैट वायरल…नाबालिग आरोपी को क्या मिलेगी सजा?

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.