Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

CG NEWS: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश

Narendra Singh November 14, 2025

सिलबट्टे से पति की हत्या, सूटकेस में भरकर

jashpur wife killed husband : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति-पत्नी के बीच चला आ रहा शक और तनाव एक खौफनाक घटना में बदल गया। दुलदुला थानाक्षेत्र के भिंजपुर गांव में संतोष भगत की लाश उनके ही घर में ट्रॉली सूटकेस में मिली। छह दिनों तक गांव को यह झूठ बताया गया कि संतोष रांची गया है, लेकिन सच इससे कहीं ज्यादा डरावना था—उसे उसकी ही पत्नी मंगरीता भगत ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है।

शक से शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से तनाव था। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक करते थे। संतोष को शक था कि उसकी पत्नी का रिश्ता उसके छोटे भाई विनोद के साथ है। इसी अविश्वास ने दोनों के बीच रोजाना कड़वाहट बढ़ा दी।

घटना वाली रात 7 नवंबर को भी यही हुआ। शाम को बाजार से लौटने पर संतोष शराब के नशे में था। मंगरीता ने सिर्फ अपने लिए खाना निकाला, पति के लिए नहीं। बात छोटी थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा भड़क उठा। गुस्से में संतोष ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। यह हर रोज होने वाला विवाद इस बार खौफनाक मोड़ ले चुका था।

पहला वार बच गया, दूसरे में मौत

गुस्से में मंगरीता ने लोहे की गैंती से दरवाजा तोड़ा। गिरता हुआ दरवाजा पति के ऊपर आ गिरा। संतोष उठ पाता, उससे पहले पत्नी ने पत्थर के सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। इस वार से संतोष बेहोश हो गया।मंगरीता ने पुलिस को बताया कि उसे डर था—संतोष होश में आया तो उसे मार देगा। इसी डर में उसने दोबारा सिलबट्टे से सिर पर वार किया। इस बार संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

सूटकेस में भरी लाश, खून के धब्बे मिटाए

रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी ने घर में रखा बड़ा ट्रॉली सूटकेस निकाला और पति की लाश उसमें भर दी। इसके बाद उसने कपड़ों से खून के धब्बे साफ किए और अगले दिन गांववालों को झूठ बताया कि संतोष रांची चला गया है।इसके बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गई।सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात—उसने अपनी बेटी को कॉल कर कहा, “तेरे पापा को मार दी हूं।” यहीं से पुलिस को शक हुआ और जांच आगे बढ़ी।

महाराष्ट्र से गिरफ्तारी

हत्या के बाद मंगरीता बस से रायगढ़ पहुंची। 12 नवंबर को वह ट्रेन से मुंबई जाने निकली। इसी दौरान टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन पर मिली।जशपुर पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ की मदद से उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पत्नी गई जेल

पूछताछ में मंगरीता ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा बरामद हुआ। उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dharmendra Hospital Video Leak: धर्मेंद्र का हॉस्पिटल वीडियो लीक करने वाला स्टाफ गिरफ्तार, कई सेलेब्स ने जताई नराजगी…
Next: Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.