Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Janjgir Champa: पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल से जलाई लाश 4 साल बाद खुलासा, पुलिस हिरासत में आरोपी बेटी और प्रेमी
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Janjgir Champa: पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल से जलाई लाश 4 साल बाद खुलासा, पुलिस हिरासत में आरोपी बेटी और प्रेमी

Narendra Singh August 24, 2025

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा रिश्तों को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है.जहां एक बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को मार डाला। बेटी ने बॉयफ्रेंड और एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर पिता को पहले शराब में चूहामार दवा पिलाई। उसे जंगल ले गए। वहां तीनों ने पत्थर से सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दी।

पिता की दी दर्दनाक मौत

शव की पहचान छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया। पास में अलाव भी जलाया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। अब 4 साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बेटी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जंगल में मिला था शव

घटना 8 नवंबर 2020 को पंतोरा चौकी क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास नहर किनारे एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। शव पूरी तरह से जला हुआ था और पहचान करना मुश्किल था। जांच के दौरान शव की पहचान बगडबरी गांव के रहने वाले भूखल रोहिदास के रूप में हुई। उस समय पुलिस ने जांच की, लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।

ऐसे खुला राज

जुलाई में चकरभाठा थाना के हिर्री इलाके में साहिल पाटले नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को राजा बाबू खूंटे को गिरफ्तार किया था। साहिल पाटले ने बगडबरी की रहने वाली सरोजिनी बाई की बेटी वर्षा से लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद वो उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात से सरोजिनी बाई परेशान थी। उसने अपने दामाद साहिल की हत्या की साजिश रची। सरोजिनी ने साहिल की हत्या के लिए राजाबाबू से संपर्क किया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। सरोजिनी बाई भी बगडबरी की रहने वाली थी। उसे पता था कि भूखल रोहिदास के मर्डर में राजाबाबू का हाथ है। सरोजिनी बाई ने राजाबाबू से कहा कि अगर वो उसके दामाद की हत्या नहीं करेगा तो वो भूखल के मर्डर का राज पुलिस को बता देगी। इस बात से डर कर राजाबाबू ने साहिल की भी हत्या कर दी ​थी।

इस वजह से की हत्या

इसके बाद पुलिस ने रजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता भूखल रोहिदास अक्सर जमीन के बंटवारे और शराब बिक्री को लेकर उससे झगड़ा करते थे।इसके अलावा पिता ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने से भी मना किया था। इसी वजह से आए दिन विवाद होता रहता था। इन सबसे परेशान होकर रजनी ने अपने बॉयफ्रेंड राजाबाबू और पुरुषोत्तम के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाई,सिर कुचला और फिर जला दिया

तीनों आरोपी भूखल को पल्सर बाइक पर बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, जिसमें चूहा मारने की दवा पहले से ही मिलाई गई थी।शराब पीने के बाद जब चूहामार दवा का असर दिखने लगा तो सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा…! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंदे-भारत की सफाई कर रहा था, चालू कर दी लाइन
Next: Vishnudev Sai Japan tour: जापानी कंपनियों को छत्तीसगढ़ का न्योता CM साय बोले- एयरोस्पेस से आईटी तक अपार संभावनाएं

Related Stories

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान
  • जुर्म गाथा
  • बिहार

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

Rohan Umak March 2, 2026
अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश
  • बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी
  • होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम
  • रुद्रपुर में हिंसक झड़प, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.