Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Janjgir-Champa: तालाब में डूबे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत
  • छत्तीसगढ़

Janjgir-Champa: तालाब में डूबे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत

Narendra Singh July 13, 2025

Janjgir Champa Tragedy: स्कूल से लौटकर नहाने गए थे, कपड़े-चप्पल देखकर चला पता

Janjgir Champa Tragedy: शनिवार दोपहर जिले के बलोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भैंसतरा गांव में तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक भाई-बहन भी शामिल हैं। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

बच्चे स्कूल से घर लौटे थे

घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है, जब सभी बच्चे स्कूल से घर लौटे थे। बैग रखकर वे सीधे गांव के पास स्थित तालाब की ओर चले गए। वहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय पुष्पांजली श्रीवास, 5 वर्षीय तुषार श्रीवास (पुष्पांजली का भाई), 6 वर्षीय ख्याति केंवट और 6 वर्षीय अंबिका यादव के रूप में हुई है। सभी तीन अलग-अलग परिवारों से थे, लेकिन आपस में मित्र थे।

कैसे हुआ हादसा?

परिजनों ने बताया कि बच्चों का तालाब जाना रोज़ की तरह सामान्य था। लेकिन जब देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो चिंता होने लगी। खोजबीन शुरू हुई। जब परिवार और ग्रामीण तालाब पहुंचे, तो तालाब किनारे चारों के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले। इससे आशंका और बढ़ गई।ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में खोज शुरू की और कुछ देर बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत सीएचसी बलौदा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।ASP उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चों की मौत तालाब में डूबने से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में मातम

भैंसतरा गांव में चार बच्चों की एकसाथ मौत ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया है। गांव में एकसाथ चार अर्थियों की तैयारी हो रही है। हर घर में मातम है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी यह समझ नहीं पा रहे कि इतना बड़ा हादसा इतनी जल्दी कैसे हो गया।

सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि तालाब जैसे खुले जलस्रोत के पास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं? बच्चों की पहुंच इन जगहों तक इतनी आसानी से हो जाना, प्रशासनिक लापरवाही की ओर भी इशारा करता है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- NHAI का नया नियम: अब ‘हाथ में फास्टैग’ दिखाने पर सीधे ब्लैकलिस्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Next: India Women T20 Series Win: भारतीय विमेंस टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली T20 सीरीज जीती!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.