Janak Dulari Sharma: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पूज्य माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां सम्पूर्ण जीवन की आधारिाला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया दुख
Janak Dulari Sharma: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अपना शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “माँ संपूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।जनक दुलारी शर्मा के निधन की खबर मिलते ही भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कौन थी जनक दुलारी शर्मा ?
एक भारतीय आध्यात्मिक व्यक्तित्व थीं, जिन्हें महाराजा अहिबरन के संदर्भ में परम पूज्य माना जाता है। जनक दुलारी शर्मा उन्हें एक ऐसी तपस्विनी के रूप में जाना जाता है जिन्होंने ईश्वर और मनुष्य के भेद को मिटाकर, इच्छाओं से परे होकर आध्यात्मिक सर्वोच्चता प्राप्त कर ली थी।
read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हलाली डेम में 5 लुप्तप्राय गिद्धों को किया मुक्त
