Jana Nayagan Release Ban: चेन्नई। अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज अब अनिश्चित हो गई है, मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि यह फिल्म 21 जनवरी से पहले रिलीज नहीं होगी. अदालत ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगाई जिसमें सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया गया था ।
एकल न्यायाधीश के आदेश पर लगी रोक
शुक्रवार सुबह एकल न्यायाधीश ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया था कि निर्माता द्वारा सुझाए गए संशोधन के बाद फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र जारी किया जाए. इस आदेश में बोर्ड को फटकार भी लगाई गई थी और शिकायतों को “खतरनाक प्रवृत्ति” बताया गया. लेकिन, कुछ ही घंटों बाद सेंसर बोर्ड ने आदेश के खिलाफ अपील दायर की और तत्काल सुनवाई की मांग की । इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई पोंगल की छुट्टियों के बाद 21 जनवरी तक टाल दी ।
CBFC की आपत्ति और दलील
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ए.आर.एल. सुंदरासन ने कहा कि CBFC को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया, उन्होंने बताया कि फिल्म को रिवीजन कमेटी के पास भेजने का अधिकार बोर्ड के अध्यक्ष का है और इसे चुनौती नहीं दी गई थी, फिर भी आदेश को रद्द कर दिया गया. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि सेंसर बोर्ड को यह अधिकार है कि वह फिल्म को विशेषज्ञ जांच या संशोधन के लिए भेज सकता है । जना नायकन’ की टीम अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने पर विचार कर रही है, सेंसर बोर्ड ने यह भी कहा था कि फिल्म में सशस्त्र बलों से जुड़े प्रतीक चिन्ह हैं, जिनकी विशेषज्ञ जांच जरूरी है ।
विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जना नायकन’
‘जना नायकन’ को विजय की राजनीति में सक्रिय होने से पहले की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं अब सबकी निगाहें 21 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की रिलीज के भविष्य पर स्पष्टता आएगी ।
Also Read:-डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान समारोह एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन.. CM मोहन शामिल
