jana Nayagan Release Postponed: साउथ के फेमस एक्टर विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायकन 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिलहाल के लिए टाल दी गई है। इस बात की जानकारी प्रोडक्शन हाउस KVN प्रॉडक्शंस ने दी है।
Jana Nayagan Release Postponed: फिल्म रिलीज डेट टली
फिल्म की रिलीज डेट चलने पर प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि- “हमें यह जानकारी भारी मन से शेयर करनी पड़ रही है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म जन नायकन को कुछ ऐसे कारणों की वजह से टाल दिया गया है, जो हमारे कंट्रोल में नहीं थे।”
उन्होंने आगे कहा कि-
‘हम इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट, उत्साह और इमोशंस को समझते हैं। और यह निर्णय हम सभी के लिए आसान नहीं था। नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी तब तक, हम आपसे धैर्य और निरंतर प्रेम बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करते हैं। आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और ‘जना नायकन’ टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।’
— KVN Productions (@KvnProductions) January 7, 2026
Jana Nayagan Release Postponed: क्यों बदलनी पड़ी रिलीज डेट
प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई वजह नहीं बताई गई लेकिन कई रिपोर्ट से में दावा किया गया है कि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC)की ओर से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।
#JanaNayagan 🙏❤️ pic.twitter.com/Vmm1ondX8w
— PrimeMedia (@PrimeMediaUS) January 7, 2026
18 दिसंबर को सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था लेकिन कट्स के साथ U/A सर्टिफिकेट देने की बात हुई थी, लेकिन उसके बाद भी फाइनल सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया।
कुछ दिन पहले फिल्म से संयास लेने की की थी घोषणा
साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संयास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। फैंस से कहा था कि वो पॉलिटिक्स में ध्यान देना चाहता हूं।
एक्टर ने संयास की घोषणा के दौरान कहा कि-
“मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए आते हैं और थिएटर्स में खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30-33 सालों तक उनके लिए खड़ा रहने को तैयार हूं। विजय के इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से विदा ले रहा हूं। मैंने पहले दिन से ही हर तरह की आलोचना का सामना किया है। लेकिन मेरे फैंस मेरे साथ शुरुआत से खड़े हैं और मुझे 33 साल से लगातार सपोर्ट करते आ रहे हैं।”
उन्होंने अपने फैंस से कहा कि-
‘मैंने सिनेमा में एक छोटा सा रेत का घर बनाने की उम्मीद से कदम रखा था, लेकिन आपने मुझे महल दे दिया। इसलिए, जिन फैंस ने मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं भी खड़ा रहूंगा। ये विजय उनका आभार चुकाएगा।’

कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
विजय थालापति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में साल 1984 की थी उन्होंने बतौर चाइल्ड ऑर्टिस्ट तमिल की फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया और 18 साल की उम्र में साल 1992 में ‘नालैया थीरपु’ लीड रोल में नजर आएं। उन्होंने ‘जन नायकन’ एक्टर की आखिरी फिल्म है।

2024 में बनाई राजनीतिक पार्टी
एक्टर ने 2 फरवरी 2024 में ‘Tamilaga Vettri Kazhagam(तमिलगा वेट्री कजगम )’ नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वो अब साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। अब वो पूर्ण रुप से पॉलिटिक्स में फोकस करेंगे।

