jammu-kashmir-terror-attack-pm-modi

Jammu-Kashmir: PM के दौरे से पहले आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

By : Himani Shrotriya
Jammu-Kashmir: PM के दौरे से पहले आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 19 जून को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां के हादीपोरा इलाके में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

Read More: CM Arvind Kejriwal: अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कोर्ट से राहत नहीं

Jammu-Kashmir: 2 आतंकी ढेर

हादीपोरा गांव में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी, और तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोपोर पुलिस, सेना की 32 RR और CRPF के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें दो आतंकी मारे गए। इलाके में अभी भी 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। 

Jammu-Kashmir: योग दिवस पर जाएंगे मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे से पहले कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के श्रीनगर के दौरे से पहले वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि समारोह में प्रमुख खिलाड़ियों सहित करीब 6,000 लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल होंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर