Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Terror Attack: पहलगाम हमले के 3 आतंकियों के स्केच जारी
  • देश-विदेश

Terror Attack: पहलगाम हमले के 3 आतंकियों के स्केच जारी

Narendra Singh April 23, 2025

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले तीन आतंकियों के स्केच जारी हुए हैं. सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियों ने आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है।

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack : लश्कर-ए-तैयबा ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर है. यहां पर्यटकों पर हमला करने वाले तीन आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं. इनकी खोजबीन में सुरक्षा बलों के जवान जुट गए हैं. पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

हाई अलर्ट जारी

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा हमला हुआ है. यहां पहली बार आतंकियों ने निहत्थे 26 पर्यटकों को अपना निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी है. इस खौफनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है. पूरे देश में गुस्से का माहौल है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी श्रीनगर पहुंच गए हैं. इस बीच आतंकियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों  ने उनके स्केच तैयार कर फोटो जारी कर दी है. वहां मौजूद पर्यटकों के बताए अनुसार तीन आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं.

सुरक्षा बलों ने अभियान किया तेज

पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा बलों ने यहां सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है.  बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर गोलियां मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छिपे हुए हैं. जिनकी तलाश तेज कर दी गई है. इन आतंकियों के जो स्केच जारी किए गए हैं उन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आतंकी बैसरन के जंगलों से होकर आए थे. हमले को अंजाम देने के बाद वो इसी जंगलों से होकर ही सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे हैं. जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं.

4 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर वायरल

4 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर वायरल, आधिकारिक पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह पहलगाम में हमला करने वाले 4 आतंकवादियों की तस्वीर है। लेकिन, अभी सेना या सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से तस्वीर नहीं जारी की गई है सिर्फ संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं।

Raed More:- Pahalgam terror attack latest news and updates: पर्यटकों पर घातक हमला, 26 की मौत, लश्कर के टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel 

Watch Now:- Expose हुआ हवस का पर्चेबाज़ बाबा ! देखे NATION MIRROR की पूरी रिपोर्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dangers of Online Dating: पहले दुनिया लगे रंगीन फिर मामला हो जाए संगीन!
Next: Taj Mahal : अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार के साथ ताजमहल घूमे

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.