कहा-पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस
jammu kashmir elections: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव इस समय विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है. यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोल.
सुरजीत सिंह के समर्थन में की सभा
मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव ने राज्य की सांबा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के गलत फैसलों के चलते धारा-370 और 35 ए का कलंक लगा था। अभी श्राद्ध चल रहा है। अबकी बार किसका श्राद्ध करना है, याद रख लें। श्राद्ध होगा, दुनिया की कोई ताकत रोकने वाली नहीं है। आपने इधर कमल के फूल का बटन दबाया, उधर अपने आप काम तमाम हो गया।’
अबकी बार किसका श्राद्ध करना है, याद रख लें-सीएम
सीएम बोले- खाते यहां का हैं, इन्हें सपने पाकिस्तान के आते हैं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा- ‘आप खाते हो यहां की और आपके दिमाग में सपने पाकिस्तान के आते हैं। एक तरफ वो लोग जो कहते थे कि धारा-370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी। बाबुओं आप भी जिंदा हो, आपके ऊपर वाले भी जिंदा होंगे।’
jammu kashmir elections: पीएम के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा- ‘भारत वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हमने छोटा दिल नहीं रखा। हम तो मुस्लिम बंधु को भी गले से लगाते हैं। अब्दुल कलाम जैसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाकर दिखाते हैं। अब्दुल हमीद, जो पाकिस्तान के साथ युद्ध में झंडे गाड़ता है, हमारे दिल का टुकड़ा होता है। हम इस परंपरा को मानने वाले लोग हैं। लेकिन, आप लोग नापाक बातें करते हो।’
