Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने किया हमला..20 मौतों की आशंका,12 घायल 
  • Top Story
  • देश-विदेश प्रदेश

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने किया हमला..20 मौतों की आशंका,12 घायल 

divya mistry April 22, 2025

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने मंगलवार को तोबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए हैं. बैसरन घाटी के ऊपरी इलाके में फायरिंग की घटना हुई है. फिलहाल जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकवादियों को मार गिराने को कोशिश में लगे हैं. जहां पर आतंकवादी हमला हुआ है उस इलाके में केवल पैदल या खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है.

12 पर्यटक घायल,20 लोगों के मरने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया.अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है। और 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके के घेर लिया है… और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें की यह घटना दक्षिण कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुई, जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. गर्मी के मौसम में हजारों की संख्‍या में टूरिस्‍ट इस इलाके में घूमने के लिए पहुंचे हुए हैं….

आतंकवादियों का जल्द होगा सफाया

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि आतंकियों के हमले में कम से कम 12 टूरिस्‍ट घायल हुए हैं… सुरक्षाबलों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्‍पताल पहुंचाया है… पूरे इलाके को घेर लिया गया है… बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे शामिल आतंकवादियों का जल्द सफाया होगा , आतंकियों के मददगारों को भी नही बक्शा जाएगा…इससे पहले पिछले साल मई में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक टूरिस्‍ट कपल घायल हो गया था.

Jammu And Kashmir Terrorist Attack:  कई दिनों से थी आतंकियों के होने की खबर

सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में कई दिनों से आतंकियों के होने की खबर मिल रही थी. सुरक्षाबलों ने पूरी तैयारी की थी. चारों ओर से घेरा बनाकर रखा था. तभी आतंकियों ने हमला कर दिया…

Jammu And Kashmir Terrorist Attack:  “मेरे पति को सिर में गोली लगी है-महिला

एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UPSC 2024 टॉपर्स : शक्ति दुबे ने मारी बाजी   
Next: Government Schemes Failure Garhakota: शासन की योजनाओं की सच्चाई आई सामने, पानी जैसी दाल खाने को बच्चों मजबूर!

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.