Reporetr-प्रभात कुमार
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राज मंदिर विवाह घर में डीजे पर डांस करते समय महिलाओं से अराजक तत्वों ने छेड़छाड़ की। जब युवकों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।
घायल युवकों ने घटना की जानकारी उरई कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। यह मामला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।
