रिपोर्ट: प्रभात कुमार
जालौन में सड़क निर्माण में हुई धांधली के चलते शासन ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भेपता-परेछा संपर्क मार्ग के निर्माण में अनियमितताओं के सामने आने के बाद की गई।
शासन से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की जांच की और नमूने लेकर परीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।
निलंबित अधिकारी उरई के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में तैनात थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शासन की सख्ती का संकेत मिल रहा है।
