Reporter- प्रभात कुमार
Jalaun के नया पटेल नगर बाबू पैलेस में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को दामाद की प्रताड़ना से बचाने के लिए घर बुलाया। इस पर गुस्साए दामाद ने ससुराल आकर गाली-गलौज की और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी।
आग की लपटों को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और 112 नंबर पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उन्होंने बेटी को अपने घर बुला लिया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
