खबर जालौन से है जहां दौलतपुर गांव के लोगों ने मिट्टी माफियाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को दिया ज्ञापन जिसमें उन्होंने कहा रात भर भू माफिया मिट्टी की खुदाई कर गांव से ओवरलोड ट्रैक्टर गाड़ियां निकल रहे हैं जिससे गांव की सड़के तो खस्ता हालत हुई है साथ ही गांव के लोगों की मकान को भी क्षति पहुंचा है । बतादेकी दौलतपुरा गांव के तकरीबन एक सैकड़ा ग्रामीणों ने कलैक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया साथ ही आला अधिकारी को दिया ज्ञापन जिसमें उन्होंने भूमाफियाओं के द्वारा मिट्टी खुदाई एवं गांव की सड़कों को क्षति पचाने को लेकर उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की इसमें उन्होंने कहा है कि लगातार पिछले कई दिनों से भूमाफिया गांव से मिट्टी खुदाई कर गांव की सड़के खराब कर रहे हैं और लोगों के मकान को भी क्षति पहुंचा रहे हैं जिससे उन्होंने कहा कि मना करने पर माफिया धमकी देते हैं इसको लेकर उन्होंने कहा है इसको शीघ्र रुकवाया जाए
