Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान: जैश-हिजबुल के आतंकी अब खैबर में ठिकाने बना रहे हैं
  • देश-विदेश

पाकिस्तान: जैश-हिजबुल के आतंकी अब खैबर में ठिकाने बना रहे हैं

Shital Sharma September 20, 2025

पाकिस्तान सरकार की मदद से PoK छोड़ रहे आतंकी

jaish hizbul terrorists moving to khyber pakistan government help 

जैश-हिजबुल के आतंकी अब खैबर पख्तूनख्वा में ठिकाने बना रहे हैं

नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलताओं के बाद, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को असुरक्षित मानते हुए अब खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में नए ठिकाने बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सरकारी संस्थाएं इन आतंकियों को PoK से खैबर की ओर शिफ्ट करने में मदद कर रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PoK छोड़ रहे आतंकी

भारतीय डिफेंस सूत्रों ने बताया कि 7 मई 2025 को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 7 शहरों में जैश और हिजबुल के ठिकानों पर हमले किए गए थे। इन हमलों ने आतंकवादियों को इतना डरा दिया कि वे PoK से खैबर पख्तूनख्वा के सुरक्षित पहाड़ी इलाकों की ओर भाग रहे हैं। इस बदलाव में पाकिस्तान सरकार की मदद की बात भी सामने आई है, जहां स्थानीय सुरक्षा बलों और राजनीतिक-धार्मिक संगठनों की शह पर ये आतंकी गतिविधियाँ चल रही हैं।

पाकिस्तान सरकार का समर्थन

हाल ही में पाकिस्तान में कुछ स्थानों पर जैश-ए-मोहम्मद ने धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर भर्ती अभियान चलाया। विशेष रूप से 14 सितंबर 2025 को खैबर पख्तूनख्वा के गढ़ी हबीबुल्लाह कस्बे में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें जैश के सीनियर कमांडर मोलाना मुफ्ती मसूद इलियास कश्मीरी ने ओसामा बिन लादेन की तारीफ की। इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी पुलिस सुरक्षा में जैश के कई कैडर्स मौजूद थे, जो इस बात को स्पष्ट करते हैं कि पाकिस्तान सरकार का इन आतंकियों को संरक्षण मिल रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर: जैश-ए-मोहम्मद की प्रतिक्रिया

हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मौलाना मसूद अजहर के परिवार के मारे जाने की बात मानी है। जैश के एक कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि 7 मई 2025 को बहावलपुर में भारत के हमले में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए। बहावलपुर में हुए हमले में मसूद की 10 रिश्तेदारों और चार सहयोगियों की मौत हो गई थी। यह घटना मसूद के लिए एक बड़ा झटका थी, हालांकि वह खुद हमले के वक्त वहां नहीं था, जिससे उसकी जान बच गई।

jaish hizbul terrorists moving to khyber pakistan government help 

भारत की रणनीति और जैश की चुनौतियां

भारत ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में एयर स्ट्राइक की थी, जिससे आतंकी ठिकाने नष्ट हो गए थे। इसके बाद से जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन की गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन अब ये आतंकवादी संगठन खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में छिपकर अपनी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं।

Read: MahaLaxmi Temple MP: अनोखा मंदिर, प्रसाद में वितरित किया जाता है सोना-चांदी…

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: AAP का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: केजरीवाल की सीट से वोट काटे
Next: झारखंड: कुड़मी समाज का प्रदर्शन, 40 स्टेशनों पर ट्रेनें रोकीं…

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.