Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Jaisalmer Hospital: जैसलमेर की मोर्चरी बनी नरक का द्वार, खुले में सड़ते शव और फैलती दुर्गंध
  • राजस्थान

Jaisalmer Hospital: जैसलमेर की मोर्चरी बनी नरक का द्वार, खुले में सड़ते शव और फैलती दुर्गंध

divya mistry July 1, 2025

Jaisalmer Hospital: राजस्थान के जैसलमेर स्थित एकमात्र बड़े अस्पताल जवाहर चिकित्सालय की मोर्चरी की हालत इतनी खराब है कि यहां शव रखवाने की बजाय खुले में सड़ने पर मजबूर हैं। कोल्ड स्टोरेज की सुविधा न होने से शवों को बिना बर्फ के रखा जाता है, जिससे महज 48 घंटे में ही शव सड़ने लगते हैं और चारों तरफ भयंकर दुर्गंध फैल जाती है। हालात इतने गंभीर हैं कि लावारिस शवों की हालत और भी खराब हो जाती है, उनकी चमड़ी गल जाती है और उनमें कीड़े लग जाते हैं। नगर परिषद कर्मचारियों के लिए ऐसे सड़ते शवों को उठाना किसी चुनौती से कम नहीं होता।

Jaisalmer Hospital
Jaisalmer Hospital

Jaisalmer Hospital: बल्कि सबूत भी मिटने का खतरा रहता है

कई बार अस्पताल प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन समाधान के कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। मौजूदा मोर्चरी में महज दो शव रखने की ही व्यवस्था है, जबकि अक्सर 6-7 शव एक साथ रखने पड़ते हैं, जिससे चिकित्सालय को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है, जब हत्या जैसे मामलों में पोस्टमार्टम में देर हो जाती है। डीप फ्रिज की कमी से शव जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे न सिर्फ शवों की स्थिति खराब होती है, बल्कि सबूत भी मिटने का खतरा रहता है।

Jaisalmer Hospital: डीप फ्रीजर का उपयोग संभव हो जाएगा

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद जैसलमेर ने मोर्चरी के नवनिर्माण के लिए 33.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। नई मोर्चरी का निर्माण कार्य आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। इस नई मोर्चरी में पोस्टमार्टम रूम, तीन बड़े कमरे, वेटिंग हॉल, बाथरूम, अत्याधुनिक उपकरण और छह शवों की क्षमता वाला डीप फ्रीजर शामिल होगा। हालांकि डीप फ्रीजर पहले ही अस्पताल में आ चुका है, लेकिन जगह की कमी के कारण उसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है। नई मोर्चरी बनने के बाद डीप फ्रीजर का उपयोग संभव हो जाएगा।

सुधरेगी और परिजनों की परेशानियां कम होंगी

इसके अलावा, नई मोर्चरी में परिजनों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अभी परिजनों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे वे गर्मी, सर्दी और बारिश में मोर्चरी के बाहर ही बैठे रहते हैं। नई मोर्चरी में 15×30 फीट का वेटिंग हॉल बनाया जा रहा है, जहां परिजन आराम से बैठ सकेंगे। उम्मीद है कि इस नई सुविधा से शवों के रखरखाव की व्यवस्था सुधरेगी और परिजनों की परेशानियां कम होंगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
Next: Jaipur news: जयपुर में बड़ी कार्रवाई, 4 सोना तस्कर गिरफ्तार, 1.26 करोड़ का सोना बरामद

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीव संरक्षण अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की कूनो नदी में घड़ियाल छोड़ें।
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.