Jaipur Wall Collapse: जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना में करीब 15 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी 15 युवकों को मलबे से निकाला गया और उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल भेजा गया।

नमाज के दौरान गिरी दीवार
गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं। लोगों का कहना है कि जब वे मस्जिद में बैठे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। उस वक्त मस्जिद में बहुत सारे लोग नमाज पढ़ रहे थे। हादसे में उसकी पीठ और कमर में चोट आई।
Jaipur Wall Collapse: 6 की हालत गंभीर
कांवटिया अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. R.S. तंवर ने बताया कि हादसे के बाद 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 6 को गंभीर चोटें आने के कारण तुरंत SMS अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल के सिर में चोट लगी थी, जिसका टांके लगाकर इलाज किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
