Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • Jaipur Kidnapping: जयपुर में रेस्टोरेंट मालिक का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद को NIA अफसर बताकर मांगे थे 3 करोड़
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

Jaipur Kidnapping: जयपुर में रेस्टोरेंट मालिक का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद को NIA अफसर बताकर मांगे थे 3 करोड़

divya mistry July 3, 2025

Jaipur Kidnapping: जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट मालिक और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी बताते हुए न केवल नकली आईडी कार्ड दिखाए, बल्कि तीन करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की। हालांकि, दोनों पीड़ित अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भाग निकलने में सफल रहे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur Kidnapping
Jaipur Kidnapping

Jaipur Kidnapping: जबरन कार में डालकर किडनैप कर लिया

पुलिस के मुताबिक, सांगानेर के शिवा नगर निवासी प्रभुमल चौधरी उर्फ पीएन डूडी ने मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि 28 जून की शाम करीब 5 बजे वह मालवीय नगर के गौरव टावर स्थित अपने रेस्टोरेंट हब फोर्टी पर बैठे थे। तभी उसके दोस्त मुकेश रणवा ने व्हाट्सऐप कॉल कर पास के एक शोरूम पर मिलने के लिए बुलाया। प्रभुमल वहां पहुंचे तो मुकेश और उसके साथी उन्हें जबरन एक कार में खींचकर डाल लिया। मारपीट करते हुए उन्होंने प्रभुमल से उसके दोस्त सुशील के बारे में पूछा। प्रभुमल को सुशील को फोन करने पर मजबूर किया गया। सुशील ने बताया कि वह फाइव स्टार होटल में है। आरोपी होटल पहुंचे और सुशील को भी जबरन कार में डालकर किडनैप कर लिया।

Jaipur Kidnapping: ब्लैंक पेपर्स पर साइन भी करवाए

आरोपियों ने रास्ते में प्रभुमल और सुशील के मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिए। दोनों के मुंह पर काला कपड़ा बांधकर, हाथों को रस्सियों से कसकर बांध दिया और अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर तीन घंटे तक घुमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने खुद को NIA अधिकारी बताते हुए न केवल अपने आईडी कार्ड दिखाए बल्कि NIA की फाइलें भी पेश कीं। आरोपियों ने पीड़ितों के नाम पर फर्जी दस्तावेज भरवाए और ब्लैंक पेपर्स पर साइन भी करवाए।

सुशील खेतों की ओर भाग निकले

आरोपियों ने दोनों को छोड़ने के बदले 3 करोड़ रुपये की मांग रखी। प्रभुमल और सुशील ने फिलहाल 50 लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। फिरौती की रकम लाने के लिए मोबाइल फोन मांगे गए। आरोपियों ने उन्हें भीलवाड़ा हाईवे पर एक होटल में ले जाकर मोबाइल वापस दिए। जैसे ही मोबाइल ऑन हुए, रिश्तेदारों और दोस्तों के कॉल आने लगे। इसी दौरान मौका पाकर प्रभुमल और सुशील खेतों की ओर भाग निकले।

Jaipur Kidnapping: मामले की गहन जांच की जा रही

दोनों ने जयपुर लौटकर जवाहर सर्किल थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था और फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Baran District News: छबड़ा सालपुरा रोड पर भीषण हादसा, राख से भरे ब्लॉगर की टक्कर में दो युवकों की जान गई
Next: MP Congress trainer interviews: MP कांग्रेस ने तेज की प्रशिक्षण की तैयारी: प्रशिक्षकों के इंटरव्यू आज से, 200 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.