Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • जयपुर में तेज रफ्तार कार 16 फीट नीचे गिरी, सात की दर्दनाक मौत से दहला शिवदासपुरा इलाका
  • राजस्थान

जयपुर में तेज रफ्तार कार 16 फीट नीचे गिरी, सात की दर्दनाक मौत से दहला शिवदासपुरा इलाका

himani Shrotiya September 14, 2025

Jaipur car accident Shivdaspura: राजधानी में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। शिवदासपुरा थाना इलाके के प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधे 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में जा गिरी।

कार पानी में उलटी होकर फंस गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

तेज रफ्तार कार 16 फीट नीचे गिरी
तेज रफ्तार कार 16 फीट नीचे गिरी

क्रेन से निकाली गई कार

रातभर की मशक्कत के बाद जब क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो अंदर का नज़ारा रोंगटे खड़े कर देने वाला था। कार के भीतर दो मासूम बच्चों समेत सात लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं।

क्रेन से निकाली गई कार
क्रेन से निकाली गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। सभी लोग कार में फंसे रह गए और पानी भरने की वजह से उनकी मौत हो गई।

हरिद्वार से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था। सभी लोग देर रात घर लौटने की जल्दी में थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

रात में हादसा, सुबह चला पता

हादसे की खबर लोगों को सुबह मिली जब कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Jaipur car accident Shivdaspura: मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राजधानी में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा।

जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 14, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Hair Smoothing Precautions: बालों की स्मूदनिंग कराने वालों के लिए जरूरी टिप्स और सावधानियां!
Next: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान…सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.