Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक, आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू, पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर परेड
  • Top Story
  • राजस्थान

जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक, आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू, पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर परेड

himani Shrotiya January 2, 2026
Army Day Parade Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड 2026 का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। 15 जनवरी 2026 को भारतीय सेना की जांबाजी,अनुशासन और बलिदान को नमन करने का मौका इस बार मिलेगा। 

जयपुर,
इस बार नया साल लेकर आ रहा है एक नए तरह का रोमांच और भारतीय सेना के अनदेखे शौर्य का साक्षात्कार, ‘नो योर आर्मी ’ के साथ।

पहले से भी अधिक दमदार।
देखें साहसिक पैरामोटर शो, सिम्फनी बैंड की भव्य प्रस्तुति, आर्मी डॉग शो और भारतीय सेना की आधुनिक शक्ति को करीब से ।

8 से 12 जनवरी… pic.twitter.com/h8uSySM9Bw

— SouthWesternCommand_IA (@SWComd_IA) January 1, 2026

आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू

आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सेना शहर की सड़कों पर रिहर्सल कर रही है। शुक्रवार को रिहर्सल के दौरान सेना का पैदल मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का अभ्यास किया। साथ ही हेलिकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट की प्रैक्टिस की जा रही है। 

इस रिहर्सल में नेपाल आर्मी बैंड भी शामिल हुआ। रिहर्सल को लेकर महल रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाएं पहले से ही लागू कर दी गई।

जयपुर की सड़कों पर टैंक
जयपुर की सड़कों पर टैंक

पहली बार शहर की सड़कों पर परेड

बता दें कि, राजधानी जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर हो रही है। 15 जनवरी को मुख्य परेड महल रोड पर होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को इसकी रिहर्सल की जाएगी, जिसे आम जनता भी देख सकेंगे। हर रिहर्सल और 15 जनवरी के आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

परेड की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से महल रोड पर प्रैक्टिस शुरू कर दी गई है। 1 जनवरी को NCC कैडेट्स की प्रैक्टिस कराई गई थी।

Army Day Parade Jaipur: यातायात रहेगा डायवर्ट

रिहर्सल के चलते NCC चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य यातायात बंद रखा गया। इस दौरान आसपास की कॉलोनियों के रास्तों बंद कर दिया गया। जिन रास्तों से परेड गुजरी वहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। 

आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू

‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन

Army Day Parade Jaipur: आर्मी डे परेड के दिन SMS स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसका अभ्यास 10 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परंपरागत युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ऑपरेशन सिंदूर पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा। इस दौरान करीब 1000 ड्रोन विशेष शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे।

Grit. Strength. Bravery.

These are not just traits – they are the DNA of the Indian Army.#OperationSindoor stood as a powerful testament of our unwavering resolve.

Now, witness that courage and valour at #ArmyDayParade2026 – coming to Jaipur for the first time.

📍 Mahal Road,… pic.twitter.com/xoZJPMFiYN

— SouthWesternCommand_IA (@SWComd_IA) January 2, 2026

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने”बस्तर पंडुम 2026″ के ‘लोगो’ और ‘थीम गीत’ का विमोचन किया
Next: उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.