Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Jai Narayan Chouksey: श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन समिति के अध्यक्ष बने जय नारायण चौकसे
  • मध्य प्रदेश

Jai Narayan Chouksey: श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन समिति के अध्यक्ष बने जय नारायण चौकसे

Aditya Mishra May 5, 2025

Jai Narayan Chouksey: खबर इंदौर से है जहां LNCT विद्यापीठ यूनिवर्सिटी और LNCT मेडिकल कॉलेज का संचालन करने वाली संस्था श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन समिति के प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में जय नारायण चौकसे को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है।

read more: England Tour 2025: बुमराह की जगह गिल को मिल सकती है Team India की उपकप्तानी?

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हुआ चुनाव

बतादें कि इस चुनाव की प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 27769/2023 में 21 अप्रैल 2025 को दिए गए आदेश के तहत पूरी की गई। न्यायालय ने समिति की 15 मार्च 2024 की सदस्यता सूची के आधार पर चार सप्ताह के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

LNCT यूनिवर्सिटी परिसर में हुआ मतदान

निर्वाचन प्रक्रिया 15 मार्च 2024 की स्थिति की सदस्यता सूची के आधार पर सोमवार, 5 मई 2025 को एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी परिसर, सेवाकुंज हॉस्पिटल, ग्राम कनाडिया, इंदौर में संपन्न हुई। मतदान के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

जय नारायण चौकसे की सर्वसम्मति से जीत

Jai Narayan Chouksey:
Jai Narayan Chouksey:

मतगणना के पश्चात निर्वाचन परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें जय नारायण चौकसे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उनकी जीत को समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जो संस्था में नए नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी का गठन जल्द

Jai Narayan Chouksey: अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जय नारायण चौकसे ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, जो समिति के शैक्षणिक और संस्थागत विकास के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेगी।

read more: MP Board Result 2025: कल आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MANDLA NEWS: आदि उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल, सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
Next: SRH vs DC Playoff: बारिश ने धोया मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.