Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Jagannath Rath Yatra: लिंबडी में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा, भक्ति में डूबेगा शहर
  • गुजरात

Jagannath Rath Yatra: लिंबडी में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा, भक्ति में डूबेगा शहर

divya mistry June 26, 2025

Jagannath Rath Yatra: लिंबडी शहर में इस वर्ष अषाढ़ी बीज के अवसर पर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इतिहास में पहली बार सौराष्ट्र निंबार्क पीठ के मोटा मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के महंत लालदासजी बापू ने जानकारी दी कि प्रशासन से आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Jagannath Rath Yatra
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra: लिंबडी नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा

भगवान जगन्नाथ, बलभद्रजी और सुभद्राजी 50 लाख रुपये की लागत से बने भव्य रथ पर सवार होकर नगर में शोभायात्रा करेंगे, जहां भक्तगण दर्शन लाभ लेंगे। इस आयोजन को लेकर लिंबडी नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Jagannath Rath Yatra: सत्संग जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे

रथयात्रा की शुरुआत आषाढ़ी बीज की पूर्व संध्या पर लिंबडी दलवाड़ी समाज की 250 महिलाएं जल यात्रा निकालकर बड़े मंदिर में अभिषेक के साथ करेंगी। रात को भगवान जगन्नाथ अपने ‘चाचा’ के घर भोजन के लिए जाएंगे, जहां उनका रात्रि प्रवास रहेगा। प्रवास स्थल पर भजन, कीर्तन, सत्संग जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

Jagannath Rath Yatra: ऐतिहासिक रथयात्रा में सम्मिलित होंगे

आषाढ़ी बीज के अगले दिन सुबह 7 बजे बड़े मंदिर से रथ यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां शोभा को और भी आकर्षक बनाएंगी। गुजरात के विभिन्न कोनों से संत, महंत एवं श्रद्धालु इस ऐतिहासिक रथयात्रा में सम्मिलित होंगे।

दोपहिया वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया

इस आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। लिंबडी प्रांत अधिकारी कुलदीप देसाई ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अपील की कि श्रद्धालु जर्जर इमारतों की छतों पर चढ़ने से बचें। साथ ही, रथ यात्रा में मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया

रथ यात्रा की रूपरेखा को लेकर लिंबडी के विधायक किरीटसिंह राणा, शहर के व्यापारी, समाजसेवी और राजनैतिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह रथयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि लिंबडी शहर के लिए गौरव का अवसर भी साबित होगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ganga Jal Vastu Remedy: घर के ईशान कोण में छिड़कें गंगाजल, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति
Next: Hardoi News: किसान यूनियन नेता की गाड़ी से पुलिस ने उतारा हूटर, काटा चालान

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.