Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!

Hema Gupta July 15, 2025

IND vs ENG 3rd Test Match: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया को इंग्लैंड टीम ने 193 रन का टारगेट दिया, लेकिन इंडियन टीम 170 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।

Read More: Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन! PM मोदी ने जताया दुख…

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रहीं…

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से यशस्वी जैसवाल और सुंदर खाता नहीं खोल सके, शुभमन ने 6 रन, करुण नायर 14 रन, और पंत 9 रन ही बना सके जल्द ही आउट हो गए टीम ने 58 स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए थे। वहीं टीम से रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर अंत तक टीम के लिए खड़े रहें। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।

जडेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड…

जडेजा ने इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे ही टेस्ट प्लेयर बने। इनके पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ने ऐसा किया है। साथ ही जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन बनाने के साथ 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। 7000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर जडेजा बन गएं हैं।

आपको बता दें, जडेजा ने 361 इंटरनेशनल मैच खेले और 7018 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शतक शामिल है, साथ ही वो 611 विकेट भी ले चुके हैं।

हार के बाद शुभमन का बयान…

शुभमन ने जडेजा की तारीफ की और कहा कि -‘वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें कोई मैसेज नहीं भेजा। वह लोअर ऑर्डर के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हम बस यही चाहते थे कि वह और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजी जितना लंबा खेल सकें, खेलें।’

शुभमन ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि-

‘निश्चित रूप से वह मैच का टर्निंग प्वाइंट था। एक समय पर हमें लगा था कि अगर हम 80-100 रन की बढ़त ले लें, तो वो निर्णायक साबित हो सकती है। हमें पता था कि पांचवें दिन इस विकेट पर 150-200 रन चेज करना आसान नहीं होगा। अगर हमें वो बढ़त मिल जाती, तो हम अच्छी स्थिति में होते।’

IND vs ENG 3rd Test Match
IND vs ENG 3rd Test Match

गिल ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि-

आगे कहा कि- ‘मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह मैच उतना ही करीब था जितना हो सकता है। यह पांच दिन तक चला और आखिरी सीजन में आकर खत्म हुआ। मुझे काफी भरोसा था क्योंकि हमारे पास बल्लेबाजी बची हुई थी। हमें केवल 50-50 रन की दो साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा कर नहीं सके।’

जीत के बाद बेन स्टोक का बयान…

‘मैं कुछ बहुत ही बुरे दौर से गुजरा हूं, लेकिन अगर अपने देश को टेस्ट मैच में जीत दिलाने से आपको खुशी नहीं मिलती तो मुझे नहीं पता कि किस चीज से मिलती है।’

स्‍टोक्‍स ने बशीर की तारीफ करते हुए कहा-

‘बशीर का आखिरी विकेट लेना तो मानो नियती थी, एक सच्चा योद्धा।’

उन्होंने अपने बारे में कहा कि-

‘जो दांव पर लगा था, उसे लेकर कल मैं पूरी तरह से पस्त था, लेकिन मैच दांव पर था इसलिए मुझे कोई नहीं रोक सकता था। मैं एक ऑलराउंडर हूं, मुझे मैच को प्रभावित करने के चार मौके मिलते हैं और अगर एक भी चीज ठीक से काम नहीं करती तो मैं और रन बनाना चाहता हूं, लेकिन आपके पास किसी भी चीज की चिंता करने का मौका नहीं है।’

चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 192 रन पर सिमटी…

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 रन पर शुरू की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं टिक पाएं और टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। और पूरी टीम 192 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए।

Stumps on Day 4 at Lord’s 🏟️#TeamIndia reach 58/4 in the 2nd innings

135 more runs away from victory in the 3rd Test 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/ENXq8fudEJ

— BCCI (@BCCI) July 13, 2025

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने भी 1-1 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत…

भारत ने तीसरे सेशन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने केवल 17.4 ओवर में ही 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और 33 रन पर नाबाद लौटे।

दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके, करुण नायर ने 14 रन, शुभमन गिल ने 6 रन और आकाशदीप ने 1 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।

Innings Break!

Outstanding bowling display from #TeamIndia! 👏 👏

4⃣ wickets for Washington Sundar
2⃣ wickets each for Mohammed Siraj & Jasprit Bumrah
1⃣ wicket each for Akash Deep & Nitish Kumar Reddy

India need 193 runs to win!

Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg… pic.twitter.com/1BRhfPzynv

— BCCI (@BCCI) July 13, 2025

सिराज के एग्रेसिव सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान…

इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया, जो मिड ऑन पर कैच बन गया। जैसे ही विकेट गिरा, सिराज ने आक्रामक जश्न मनाते हुए डकेट की ओर दौड़ते हुए कंधा टकरा दिया। फील्ड अंपायर को बीच में आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। डकेट 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

राहुल को मिला जीवनदान, वोक्स ने छोड़ा कैच…

राहुल को भी एक मौका मिला जब क्रिस वोक्स ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। राहुल ने स्ट्रेट ड्राइव खेला था, गेंद वोक्स की ओर हवा में गई लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके। उस समय राहुल केवल 5 रन पर थे। यह जीवनदान भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था।

भारत ने रचा इतिहास – एक मैच में 12 बल्लेबाज बोल्ड…

भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए, जबकि पहली पारी में 5 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए थे। यानी मैच में कुल 12 बार गेंदबाजों ने स्टंप उड़ाए, जो भारत के लिए टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ।

इतना ही नहीं, 136 साल बाद किसी टीम के आखिरी 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए हैं। पिछली बार 1889 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज बोल्ड हुए थे।

शुभमन गिल ने बनाया इंग्लैंड में नया भारतीय रिकॉर्ड…

हालांकि शुभमन गिल दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल के 3 टेस्ट में अब तक 607 रन हो चुके हैं, जबकि राहुल द्रविड़ ने 2002 में 602 रन बनाए थे। अभी इस सीरीज के 2 मैच बाकी हैं।

सुंदर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट…

वॉशिंगटन सुंदर ने इस टेस्ट में दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की और 20 रन देकर 4 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सबसे कम रन देकर 4 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010 में डरबन में 10 रन देकर यह कारनामा किया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bilaspur: तेज रफ्तार ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Next: CM साय की अगुवाई में मलेरिया पर वार, मलेरिया मुक्त मिशन मोड में सरकार

Related Stories

शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.