Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Jacqueline Kim Mother Death: जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन…
  • एंटरटेनमेंट

Jacqueline Kim Mother Death: जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन…

Hema Gupta April 7, 2025

Jacqueline Kim Mother Death: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का बीते दिन 6 अप्रैल को निधन हो गया, बताया जा रहा है, कि वो कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं, उन्हें हार्ट स्ट्रोक के चलते मुबंई के लीलावती हॉस्पिटल में ICU में भर्ती कराया गया था, लेकिन बीते दिन उनकी सांसे थम गई, जिसके बाद एक्ट्रेस के घर में मातम छा गया, उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज के श्मशान घाट में किया गया। जिसमें जैकलीन फर्नांडिस मां को अंतिम विदाई देने पहुंचीं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दें कि, साल 2022 में भी जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट स्ट्रोक हुआ था। तब उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था।

कई दिनों से थी बीमार..

जैकलीन की मां को 24 मार्च को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। पिछले 13 दिनों से वो आईसीयू में भर्ती थी, जैसे ही जैकलीन को मां की तबियत के बारें में पता चला वो सब काम छोड़कर मां के पास उनका ख्याल रखने आ गई थी, कई बार उन्हें हॉस्पिटल जाते भी देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जैकलीन ने मां के लिए छोड़ा था आईपीएल इवेंट..

IPL 2025 की शुरुआत के बाद हर दिन कोई न कोई सितारें इंडियन प्रीमियर लीग के पहले परफॉर्मेंस देते है, ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच 26 मार्च को हुए मुकाबले की ओपनिंग के पहले परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन उनके मम्मी की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्होंने परफॉर्म करने से मना कर दिया था।

मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे सलमान..

जैकलीन और सलमान काफी अच्छे दोस्त है, सलमान खान को जैसे पता चला कि जैकलीन फर्नांडिस के मां की तबियत खराब हैं, वो एक हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस की मां किम से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि जब भी जैकलीन फर्नांडीज जरुरत होती है, सलमान खान उनके साथ खड़े रहते हैं।

अंतिम संस्कार में पहुंचे थे जैक के कोस्टार..

जैक की मां किम फर्नांडिस का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट में किया गया। उस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जैकलीन के कोस्टार सोनू सूद भी उनकी मां को श्रद्धांजलि देने पहुचें थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelienefernandez)

हॉस्पिटल से सामने आया जैकलीन के पिता का वीडियो..

जब से जैकलीन की मां बीमार हुई थी तब से एक्ट्रेस और उनके पिता दोनों ही लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहते थे, वहीं कुछ दिनों पहले अस्पताल से जैकलीन के पिता का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहें थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

एक इंटरव्यू में जैकलीन ने मां को लेकर कहा था कि..

‘वह हमेशा मेरे हर काम के लिए बहुत हौसला अफजाई करने वाली रही हैं। मगर जब कभी मैं ट्रैक से इधर-उधर हुई हूं, तो उसे नोटिस करने वाली भी सबसे पहली शख्स वहीं रहती हैं। वो अक्सर मुझे बता कर सावधान करती रहीं हैं।’

आगे अपनी और मां की पसंद के बारें में बताते हुए कहा था कि-

‘हमारी पसंद में अलगाव होना मुश्किल है क्योंकि हम जुड़वां बच्चों की तरह हैं। हम एक ही चीज से प्यार करते हैं खासकर खाना और कविताएं। यहां तक कि हमारी नापसंद भी काफी मिलती-जुलती है।’

जैकलीन की पापा से होती थी तकरार तो मां देती थी साथ..

एक और इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- ‘पापा का अगर मेरे साथ कुछ टकराव भरा होता था तो अक्सर मेरी मां मेरे पापा को समझाती थीं, क्योंकि उनका कम्युनिकेशन स्किल अमेजिंग है। तो दोनों ही सूरत में मेरी मां की चलती थी। मैं अगर पर मां कोई किताब लिखूं तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ होगा मेरी मां को इंडियन कुर्तियां बहुत पसंद हैं। मैं उनकी कुर्ती इंडिया से लाया करती हूं, वो उन्हें बेहद पसंद आती हैं।’

आपको बता दें कि जैकलीन की मां किम फर्नांडीज मलेशिय से है, वो एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं।

जैकलीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट..

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन आखिरी बार फिल्म फतेह में सोनू सूद के साथ नजर आई थीं।

उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं। और बताया जा रहा है, कि वो सलमान के साथ जल्द ही किक 2 में नजर आने वाली हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Maihar Maa Sharda : उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर अब मैहर में बनेगा शारदा लोक
Next: GYARASPUR NEWS: धामनोद में तुलाई व्यवस्था सवालों के घेरे में,नियमों को ताक पर रख किसानों से ली जा रही अतिरिक्त उपज

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.