Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!
  • एंटरटेनमेंट

Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!

Hema Gupta September 23, 2025

Jacqueline Money laundering Case: ठग सुकेश केस में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वहा याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने मामले को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि आरोप फिलहल बरकरार रहेंगे और सही समय पर वह दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं।

Read More: अक्षय कुमार पर पैसों के लिए ज्यादा फिल्में करने का आरोप,अभिनेता का बेबाक जवाब

जस्टिस दत्ता का बयान…

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने कहा कि – “तक कुछ साबित नहीं हुआ है, लेकिन ट्रायल से पहले आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता। जस्टिस दत्ता ने कहा, “अगर कोई दोस्त दूसरे को तोहफे देता है और बाद में पता चलता है कि वह अपराध में शामिल है, तो मामला जटिल हो जाता है। यह महज अनजाने में मिले तोहफों का मामला नहीं है।”

हाई कोर्ट भी कर चुका है याचिका खारिज…

जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख तब किया जब दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 जुलाई को उनकी इसी तरह की याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने भी कहा था कि एक्ट्रेस ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल कोर्ट ही कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?

जैकलीन फर्नांडिस का नाम उस समय चर्चा में आया जब ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी नजदीकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सुकेश फिलहाल 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश ने खुद को बिजनेसमैन बताकर जैकलीन से रिश्ता रखा और उन्हें कई महंगे तोहफे दिए।

जैकलीन ने पुलिस को बयान दिया था कि उन्हें नहीं पता था कि सुकेश एक ठग है। हालांकि, सुकेश अक्सर जेल से भी उन्हें चिट्ठियां लिखता और गिफ्ट भेजने का दावा करता रहता है।

ED और पुलिस की जांच….

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया है। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक एक्सटॉर्शन केस में उन्हें गवाह बताया गया है।

जैकलीन पर क्या हैं आरोप?

ED के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। उन्हें दिए गए तोहफों में शामिल हैं:

1. महंगी ज्वैलरी और चार पर्शियन बिल्लियां

2. 57 लाख रुपए का घोड़ा

3. बहरीन में रह रहे जैकलीन के माता-पिता के लिए 1.89 करोड़ रुपए की दो गाड़ियां (पोर्श और मसेराटी)

4. जैकलीन के भाई को एक SUV

5. जैकलीन की बहन को सवा करोड़ की BMW कार

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग
Next: Kali Mata: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला: आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्रतिमा में लगी आग, वीडियो वायरल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.