Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!
  • Lifestyle

Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!

Hema Gupta July 4, 2025

Benefits of Jackfruit: कटहल एक ऐसा फल या सब्जी कह सकते हैं जो भारत के कई हिस्सों में खासतौर पर गर्मियों और बरसात के मौसम में खाया जाता है। यह अपने अनोखे स्वाद, रेशेदार बनावट और पोषण से भरपूर गुणों के लिए जाना जाता है। सब्जी से लेकर अचार, कटलेट, कबाब और बिरयानी तक—कटहल का इस्तेमाल भारतीय रसोई में अलग-अलग रूपों में होता है। लेकिन जहां इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, वहीं कुछ स्थितियों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

Read More: Benefits Of Lemon Peel: नींबू के छिलके से बढ़ाएं इम्यूनिटी, पाएं नैचुरल ग्लो – जानिए चमत्कारी फायदे…

आज हम आपको कटहल खाने के लाभ के बारें में बताएंगे।

कटहल में पाए जाने वाले पोषक तत्व…

इसमें फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें पोटैशियम – ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक, विटामिन C – इम्यून सिस्टम मजबूत करता है, मैग्नीशियम, आयरन, और कैल्शियम भी इसमें पाए जाते हैं।

कटहल खाने के फायदे…

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं…

कटहल में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों से लड़ने में सहायक है।

पाचन तंत्र के लिए लाभकारी..

कटहल में भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

एनर्जी बूस्टर…

कटहल में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा देती है। गर्मियों में यह एक बेहतरीन एनर्जी फूड साबित हो सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद…

इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत…

कटहल में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभदायक…

कटहल की पत्तियां और बीज कुछ रिसर्च में ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार पाई गई हैं। हालांकि डायबिटिक मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा…

विटामिन A और C की भरपूर मात्रा से यह त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बना सकता है। एंटीऑक्सिडेंट्स एजिंग के असर को कम करते हैं।

कटहल के नुकसान और सावधानियां…

एलर्जी की समस्या…

कुछ लोगों को कटहल से एलर्जी हो सकती है। खाने के बाद अगर चेहरे पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डायबिटीज रोगियों को सावधानी…

कटहल में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को इसे कम मात्रा में खाना चाहिए और ब्लड शुगर की निगरानी करनी चाहिए।

ऑपरेशन से पहले न खाएं…

कुछ शोधों में पाया गया है कि कटहल का अत्यधिक सेवन सर्जरी के दौरान रक्त में शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ऑपरेशन से कम-से-कम 2 सप्ताह पहले इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

गैस और पेट फूलने की समस्या…

जिन लोगों को गैस या IBS (Irritable Bowel Syndrome) की शिकायत होती है, उन्हें कटहल की सब्जी या ज्यादा मात्रा में फल खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग पर असर…

कटहल कुछ दवाओं जैसे ब्लड थिनर (खून को पतला करने वाली दवाएं) के असर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में दवा ले रहे मरीजों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Heavy Rain Alert in MP: एमपी में मूसलधार बारिश का अलर्ट,जबलपुर समेत 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Next: MP CM today Schedule: प्रदेश के मुखिया का रीवा,सिंगरौली और दौरा,विकास कार्यों की सौगात और छात्र प्रोत्साहन योजनाएं

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.