Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur: ये मकान बिकाऊं है, शिवराज बस्ती में लोगों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर, जाने वजह…
  • मध्य प्रदेश

Jabalpur: ये मकान बिकाऊं है, शिवराज बस्ती में लोगों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर, जाने वजह…

Narendra Singh September 12, 2025

jabalpur shivraj basti: शिवराज बस्ती में हाल ही में मकान बेचने के पोस्टर लगाए गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये पोस्टर उन लोगों के कारण लगे हैं, जो अचानक बस्ती में आकर बस गए हैं। कुछ लोग इन्हें रोहिंग्या या संदिग्ध बता रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

jabalpur shivraj basti: मकान बेचने के लगे पोस्टर

मकान बेचने के इन पोस्टरों के बारे में जब शहर के हिंदूवादी संगठनों को जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इन संगठनों के कार्यकर्ता बस्ती में पहुंचे तो पता चला कि अचानक ही कुछ लोग यहां आकर बस गए हैं। ये संभवत: बांग्लादेशी या रोहिंग्या हैं।इसके बाद पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच की। जानकारी मिली कि करीब 10 से ज्यादा परिवारों के 50 लोग यहां झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। यहां गंदगी भी फैला रहे थे, जिसके चलते लोग अपने मकान बेचने को मजबूर हो गए हैं।

घर छोड़ किराए पर रह रहे लोग

कमरे किराए पर लेकर रहने लगे हैं नर्मदा किनारे बसी शिवराज बस्ती में सब कुछ सामान्य चल रहा था। करीब तीन सप्ताह पहले बस्ती में पोस्टर लगना शुरू हो गए कि मकान बेचना है। कुछ लोग घरों मे ताले लगाकर कहीं और रहने चले गए।हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि बीते कुछ समय में धीरे-धीरे यहां पर 50 से अधिक लोग आकर बस गए हैं। ये यहां मांस के टुकड़े भी फेंक रहे हैं। कुछ लोगों ने बस्ती में झोपड़ी बना ली, तो कुछ ने किराए पर कमरे ले लिए।

झोपड़ी से बस्ती तक का सफर

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि….

अचानक यहां आकर बसे ये लोग दिनभर भीख मांगते हैं। रैकी करते हैं कि कौन सा घर खाली है, कहां ताला लगा हुआ है, जिससे कि वहां पर चोरी की जा सके। कुछ लोगों ने जब इनके यहां रहने का विरोध किया तो ये गाली-गलौज करते हुए महिलाओं को अर्धनग्न होकर खड़ा कर देते हैं।

पहले एक झोपड़ी बनी, फिर बढ़ती गई संख्या स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ महीने पहले बस्ती में सिर्फ एक झोपड़ी बनी थी, फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। इनमें से कुछ लोग किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि इनकी संख्या बढ़ती गई तो इन्हें हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

माहौल खराब होने से डरे लोग

बजरंग दल के का कहना है कि…

शिवराज बस्ती के मुख्य मार्ग पर इन लोगों ने इतनी गंदगी फैला दी है कि निकलना मुश्किल हो गया है। 10-20 कुत्ते पाल रखे हैं, जिनसे हमेशा डर बना रहता है। हम किसी को जबरन यहां से बेघर नहीं कर रहे हैं, पर जो लोग गंदगी फैलाते हैं, बिना दस्तावेजों के रहते हैं, उनको यहां रहने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन को यह भी जांच करना होगा कि आखिर जो लोग यहां रह रहे हैं, क्या उनके आधार कार्ड बने हैं, अगर हैं तो कहां और कैसे बन गए।

Read More :-  1.74 लाख करोड़ का ‘सहारा घोटालाः सुब्रत रॉय का बेटा भगोड़ा, पत्नी भी आ

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Side Effects of Toast With Tea: क्या आप भी चाय में डुबोकर खाते हैं टोस्ट? तो हो जाइए सावधान…
Next: अजमेर के सेवन वंडर्स पार्क पर चला बुलडोजर: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ शुरू

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.