Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सब्जियों में ज़हर: पानी के बाद अब सब्जियों में भी ज़हर! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी जवाबदेही
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

सब्जियों में ज़हर: पानी के बाद अब सब्जियों में भी ज़हर! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी जवाबदेही

Narendra Singh January 15, 2026

सब्जियों में ज़हर: जिस पानी को शहर बहा रहा है, उसी से उग रही सब्जियां अगर हमारी थाली तक पहुंच रही हों तो खतरा कितना बड़ा है. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सामने आई एक रिपोर्ट ने जबलपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश को चौंका दिया है।

सब्जियों में ज़हर: नालों का पानी बड़ी वजह

मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPPCB) ने हाईकोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की है, उसमें बताया गया कि जबलपुर शहर के अधिकांश नालों का पानी सीवेज से बुरी तरह दूषित है.  इसी पानी का इस्तेमाल शहरी और ग्रामीण इलाकों में सब्जियों की खेती के लिए किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है.

Also Read-मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत

सब्जियों में ज़हर: हाईकोर्ट सख्त

मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने इस स्थिति को बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सुझावों पर तुरंत अमल किया जाए और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए। इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 2 फरवरी को तय की गई है।

सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

हाईकोर्ट के निर्देश पर कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त टीम ने 23 नवंबर 2025 को ओमती नाला, मोती नाला, खूनी नाला, उदरना नाला सहित अन्य प्रमुख नालों से पानी के सैंपल लिए. जांच रिपोर्ट में पानी में BOD और टोटल/फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानक से कई गुना अधिक पाई गई. यह पानी अनुपचारित सीवेज की श्रेणी में आता है. पीने, नहाने या खेती किसी भी उपयोग के लिए भी नहीं  है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जबलपुर में प्रतिदिन करीब 174 मेगा लीटर गंदा पानी नालों में बहता है। इसके मुकाबले नगर निगम केवल 58 मेगा लीटर प्रतिदिन पानी का ही शोधन कर पा रहा है.  हालांकि शहर में 13 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं, जिनकी कुल क्षमता 154.38 मेगा लीटर प्रतिदिन है, लेकिन उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा.

Also Read-मोहन सरकार की आज एक और बड़ी बैठक.. महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही मोहन सरकार

करोड़ों की योजनाएं,  फिर हकीकत चिंताजनक

रिपोर्ट में बताया गया कि सीवेज प्रबंधन के लिए समय-समय पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं. हाल ही में नगर निगम जबलपुर को अमृत 2.0 योजना के तहत 1202.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली है। इसके बावजूद नालों का दूषित पानी नर्मदा और हिरन नदी में मिल रहा है, और खेतों तक पहुंच रहा है.

अब सवाल आपकी थाली का 

हाईकोर्ट में सामने आई यह रिपोर्ट सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि आम लोगों की सेहत से जुड़ा सीधा सवाल खड़ा करती है. अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या आने वाले दिनों में और भयावह रूप ले सकती है.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत
Next: BHOPAL ROAD ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर.. एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.