Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या

divya mistry October 5, 2025

Jabalpur crime: जबलपुर के जागृति नगर में एक व्यक्ति द्वारा दो पिल्लों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 4 अक्टूबर की रात लगभग डेढ़ बजे की है। आरोपी गुठठल चक्रवर्ती ने कथित रूप से घर के बाहर भौंक रहे स्ट्रीट डॉग्स के दो पिल्लों पर लाठियों से हमला कर दोनों की जान ले ली। घटना का वीडियो इलाके के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीभत्स कृत्य के बाद शहरभर के डॉग्स लवर्स में गुस्सा फैल गया।

Jabalpur crime
Jabalpur crime

Jabalpur crime: आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

वीडियो सामने आने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में डॉग्स लवर्स गोहलपुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मनुष्य को किसी बेबस जानवर की जान लेने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur crime: इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले एक पिल्ले को गेट खोलकर लाठियों से पीटना शुरू किया। वह तब तक मारता रहा जब तक पिल्ला बेहोश होकर मर नहीं गया। इसके बाद उसने पास की सड़क पर बैठे दूसरे पिल्ले पर हमला किया और उसे भी बेरहमी से मार डाला। यह पूरी घटना पास के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमे आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दीं। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया।

Jabalpur crime: जानवर के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करने की हिम्मत न करे

डॉग्स लवर्स का कहना है कि भारतीय कानून के अनुसार किसी जानवर की हत्या या उसके साथ हिंसक व्यवहार करना गंभीर अपराध है और इसके लिए पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त सजा देकर समाज में जागरूकता लाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इंसान किसी जानवर के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करने की हिम्मत न करे।

घटना की विस्तृत जांच जारी

इस घटना के बाद जबलपुर के कुछ सामाजिक संगठनों और डॉग केयर ग्रुप्स ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने घटना का वीडियो भी भेजा है ताकि इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके। इससे पहले भी शहर में आवारा कुत्तों पर हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पशु प्रेमियों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Contact Lens Side Effects: आई लेंस पहनते हैं? तो हो जाइए सावधान!
Next: Monsoon 2025: मध्यप्रदेश से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, लेकिन बारिश अभी जारी

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.