Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bakrid : जबलपुर के सुल्तान’ के नवाबी ठाट, कीमत बाप रे बाप….
  • मध्य प्रदेश

Bakrid : जबलपुर के सुल्तान’ के नवाबी ठाट, कीमत बाप रे बाप….

Narendra Singh June 5, 2025

jabalpur bakra mandi unique goat sultan : पीता है 5 लीटर कोल्ड ड्रिंक,  AC में सोता है

jabalpur bakra mandi unique goat sultan : बकरीद नज़दीक आते ही जबलपुर की बहोराबाग कसाई मंडी में बकरों का मेला सज चुका है। मगर इस बार सबकी नज़रें टिकी हैं ‘सुल्तान’ नाम के बकरे पर, जो अपने नवाबी ठाठ-बाट और महंगी लाइफस्टाइल के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुल्तान की कीमत ₹1.55 लाख

130 किलो वज़न वाले इस बीटल नस्ल के बकरे की कीमत ₹1.55 लाख रखी गई है। इसे रोज़ाना 5-6 लीटर कोल्ड ड्रिंक पिलाई जाती है और ये बिना AC या कूलर के सोता नहीं। व्यापारी मोहम्मद आशिफ बताते हैं कि “सुल्तान” बेहद नखरीला है और इसके लिए ठंडा माहौल खासतौर पर बनाया जाता है।

सुल्तान के साथ ये भी खास

यहां सुल्तान, सिकंदर और पठान जैसे नाम वाले बकरे आए हैं. साथ-साथ ही लद्दाख नस्ल का बकरा भी आया है. ये 14 इंच का बकरा एसी और कूलर वाले कमरे में पलंग पर सोता है. दिखने में छोटा, लेकिन लंबे बालों और सुंदर रंगत के कारण यह बकरा मंडी का आकर्षण बन हुआ है. गेहूं, मक्का और दाने इसका पसंदीदा खाना है.वहीं बीटल नस्ल ‘सुल्तान’ नाम का बकरा प्रतिदिन 5 से 6 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीता है और बिना कूलर के नहीं रहता. इसकी कीमत एक लाख 55 हजार रुपए है. वहीं जमुनापारी नस्ल का ‘सिकंदर’ नाम का बकरा भी काजू, बादाम और चिरौंजी खाने का शौकीन है. इन बकरों की खासियत जानकर ग्राहक भी हैरान हैं.

लद्दाख नस्ल का बकरा भी मंडी में आया

वहीं लद्दाख नस्ल का 14 इंच का एक बकरा अपने खास शौक और आदतों के कारण चर्चा में है. यह ठंडी नस्ल का बकरा होता है, जिसे गर्मी नहीं लगती. इसकी खूबसूरती, लंबे बाल और छोटा कद लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. यह बकरा पत्तियों की बजाय गेहूं, मक्का और दाने खाता है. व्यापारी मोहम्मद इमरान बताते हैं कि इस बकरे की बोली 60 हजार रुपए तक पहुंच गई है. जमुनापारी नस्ल का ‘सिकंदर’ नामक बकरा भी मेले में खासा आकर्षण बना हुआ है. यह बकरा चिरौंजी, काजू और बादाम जैसी चीजें खाता है. व्यापारी मोहम्मद हुशेन कुरैशी के अनुसार, यह बकरा पोषण और देखभाल में किसी शाही खानदान के सदस्य जैसा है. इसकी सुंदरता और चाल-ढाल देखते ही बनती है.

सोजत और गुलाबी नस्ल के बकरों की मांग

मंडी में सोजत और गुलाबी नस्ल के बकरों की मांग सबसे ज्यादा है. बकरीद की तैयारियों में यह मंडी जान फूंक रही है, जहां बकरीद के मौके पर देशभर की दुर्लभ और महंगी नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए हैं. मंडी में लद्दाखी, बीटल, सोजत, पंजाबी, देशी, हैदराबादी, सिरोजी और जमुनापारी जैसे कई नस्लों के बकरे देखने को मिल रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वहीं बकरीद के पर्व को लेकर मंडी में रौनक और उत्साह चरम पर है.

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर CM साय ने जताया दुख
Next: RCB के IPL जीत के जश्न में 11 मौतें: हाईकोर्ट ने घटना का संज्ञान लिया, 2.30 बजे सुनवाई

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.