Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur dog killing case : भौंकने पर मिली मौत की सजा, डॉग लवर्स ने की कार्रवाई की मांग
  • मध्य प्रदेश

Jabalpur dog killing case : भौंकने पर मिली मौत की सजा, डॉग लवर्स ने की कार्रवाई की मांग

Narendra Singh March 21, 2025
डॉग
डॉग

7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला

Jabalpur dog killing case: जबलपुर में 7 कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया. यह मामला सिर्फ पशु क्रूरता का नहीं, बल्कि मानवता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस घटना के सामने आने के बाद मोहित रेसीडेंसी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कई लोग आक्रोशित हैं.

भौकने पर दी मौत : Jabalpur dog killing case

मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के गोराबाजार थाना क्षेत्र स्थित तिलहरी के मोहित रेसीडेंसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले चार परिवारों ने गंदगी करने और भौंकने की समस्या के कारण सात कुत्तों को जहर देकर मार डाला. इस घटना के खिलाफ डॉग लवर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

डॉग लवर्स ने दर्ज कराई शिकायत

शिकायत डॉग लवर्स स्नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि होली के एक दिन पहले वाली रात को इन निर्दोष कुत्तों को जहर देकर मारा गया. मृत कुत्तों में हाल ही में जन्मे कुछ पिल्ले भी शामिल थे, जिनकी उम्र महज दो महीने थी. शिकायतकर्ता ने कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में हुई बातचीत का हवाला देते हुए पुलिस को सबूत भी सौंपे हैं.

डॉग लवर्स ने की पोस्टमार्टम की मांग

शिकायतकर्ता महिला और अन्य डॉग लवर्स ने पुलिस से मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ पशु क्रूरता का नहीं, बल्कि मानवता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस घटना के सामने आने के बाद मोहित रेसीडेंसी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कई लोग आक्रोशित हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अगर कुत्तों से दिक्कत थी तो नगर निगम या एनजीओ की मदद ली जा सकती थी, लेकिन इस तरह उन्हें जहर देकर मारना अमानवीय है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur dog killing case: पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने संदिग्ध परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

Read More:- मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं: मध्य प्रदेश में माँ ने बहादुरी से चीते के हमले से 9 वर्षीय बेटे की जान बचाई

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: cg budget session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन
Next: अब खुलकर मुस्कुराएं दिल्लीवाले, दिल्ली में मोबाइल डेंटल क्लीनिक सेवा शुरू!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.