Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना
  • फाइनेंस

ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Shital Sharma August 20, 2025

15 सितंबर तक रिटर्न फाइल न करने पर जुर्माना लगेगा

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। अगर आपने अब तक अपना ITR फाइल नहीं किया है, तो यह आखिरी मौका है। समय रहते ITR न भरने पर आपको न केवल जुर्माना भरना पड़ सकता है, बल्कि अन्य कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Income Tax Return

जानिए ITR क्या है?

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) एक दस्तावेज होता है, जिसे आप सरकार को अपनी आय और टैक्स भुगतान का विवरण देने के लिए भरते हैं। इसमें बताया जाता है कि आपने पिछले साल कितनी कमाई की, उस पर कितना टैक्स चुकाया और क्या आपने एडवांस टैक्स जमा किया है। इसके आधार पर, सरकार आपको अतिरिक्त टैक्स रिफंड कर सकती है या फिर आपको और टैक्स चुकाने का निर्देश दे सकती है।

समय पर ITR फाइल करने के 4 प्रमुख फायदे

  1. जुर्माने से बच सकते हैंअगर आप 15 सितंबर तक ITR फाइल नहीं करते हैं, तो आपको लेट फीस चुकानी पड़ेगी।
    • 5 लाख रुपए से ज्यादा की सालाना आय वाले टैक्सपेयर्स को 5,000 रुपए की पेनल्टी भरनी होगी।
    • 5 लाख रुपए से कम की आय वाले टैक्सपेयर्स को 1,000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

    समय रहते ITR फाइल करके आप इस जुर्माने से बच सकते हैं।

  2. नोटिस का डर नहीं रहेगाआयकर विभाग के पास अब आपकी आय और खर्चों की जानकारी विभिन्न सोर्सों से पहुंच जाती है। अगर आपने समय पर ITR फाइल नहीं किया, तो विभाग आपको नोटिस भेज सकता है। यह नोटिस की परेशानी से बचने के लिए समय पर रिटर्न भरना जरूरी है।
  3. ब्याज की बचतअगर आपने अपनी टैक्स देनदारी का 90% भी भुगतान नहीं किया है, तो सेक्शन 234B के तहत आपको हर महीने 1% ब्याज पेनल्टी चुकानी होगी। समय पर ITR दाखिल करने से आप इस ब्याज की बचत कर सकते हैं।
  4. नुकसान को कैरी फॉरवर्ड कर सकेंगेअगर आप निर्धारित तारीख तक ITR फाइल करते हैं, तो आप अपने नुकसान को अगले वित्तीय वर्षों के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर शेयरों की बिक्री से नुकसान हुआ है, तो इसे 8 साल तक अगले वर्षों के लिए कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है। लेकिन अगर आप समय पर ITR फाइल नहीं करते, तो यह फायदा नहीं मिलेगा।

Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: राजीव गांधी की 81वीं जयंती: राहुल, प्रियंका ने श्रद्धांजलि दी, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Next: भारतीय वायुसेना को 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट: ₹62 हजार करोड़ प्रोजेक्ट को मंजूरी

Related Stories

holi business 80 हजार करोड़ के कारोबार से बढ़ेगी रफ्तार
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

होली से पहले बाजार गुलजार, 80 हजार करोड़ के कारोबार से बढ़ेगी रफ्तार

Narendra Singh February 27, 2026
gates withdraws ai summit: AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद बदला प्लान; अब अंकुर वोरा देंगे भाषण

Narendra Singh February 19, 2026
GDP
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शहरी भारत बना विकास की रीढ़: 2026 तक GDP में 70% शहरों की भागीदारी, रिपोर्ट में बड़ा संकेत

Narendra Singh February 15, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.