Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • आज आखिरी मौकाः ITR की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी 
  • Top Story
  • फाइनेंस

आज आखिरी मौकाः ITR की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी 

Shital Sharma September 16, 2025

ITR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना और ब्याज!

 itr filing 5 benefits importance tax refund loan easy

ITR deadline extended: बस एक दिन और…!
ये वो लाइन है जो आयकर विभाग (Income Tax Department) ने उन लाखों लोगों को राहत देने के लिए कही जो अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाए थे।

15 सितंबर को आखिरी तारीख थी लेकिन अब एक मामूली राहत देते हुए इसे 16 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन ध्यान रहे ये फाइनल एक्सटेंशन है। अगर आपने आज भी फाइल नहीं किया तो सिर्फ जुर्माना ही नहीं ब्याज भी भरना पड़ेगा।

 अब तक 7.3 करोड़ ITR फाइल हो चुके फिर भी लाखों पीछे

2025-26 के ITR फाइलिंग सीज़न में अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने अपना रिटर्न दाखिल किया है। ये आंकड़ा पिछले साल से 2 लाख ज्यादा है।

बावजूद इसके अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्होंने रिटर्न नहीं भरा है। कई लोग सोचते हैं अभी टाइम है बाद में कर लेंगे…लेकिन इस बार डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है अब और एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

 क्यों बढ़ाई गई तारीख?

इस बार ITR फॉर्म्स में कुछ बदलाव किए गए थे। ITR फाइलिंग टूल्स को अपडेट किया गया बैकएंड सिस्टम में सुधार किया गया और सबसे बड़ी बात तकनीकी कारणों से हजारों लोग अंतिम दिनों में पोर्टल एक्सेस नहीं कर पा रहे थे

Income Tax Return

इन्हीं सब कारणों से CBDT (Central Board of Direct Taxes) ने सोमवार की रात सर्कुलर जारी कर डेडलाइन को 16 सितंबर तक बढ़ा दिया।

 अफवाहों से बचें: 30 सितंबर तक डेट नहीं बढ़ी है

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल था कि ITR की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ गई है। लेकिन आयकर विभाग ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ किया डेडलाइन सिर्फ 16 सितंबर तक बढ़ी है। इसके बाद लेट फीस और ब्याज दोनों लागू होंगे।

 कैसे भरें ITR – 4 आसान स्टेप्स

चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद जैन के मुताबिक ITR भरना अब पहले जितना जटिल नहीं रहा। बस ये 4 स्टेप्स समझ लीजिए:

 कागज़ात तैयार रखें:

  • Form 16: सैलरी की जानकारी के लिए
  • Form 26AS और AIS: TDS और टैक्स भुगतान की जानकारी
  • बैंक स्टेटमेंट ब्याज प्रमाणपत्र LIC PPF Home Loan Rent slips Capital Gain info आदि

 सही ITR फॉर्म चुनें:

Form किसके लिए है?
ITR-1 सैलरी एक मकान और ब्याज आय ₹50 लाख से कम
ITR-2 एक से अधिक मकान या कैपिटल गेन
ITR-3 बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम
ITR-4 Presumptive Taxation (छोटे व्यापारी फ्रीलांसर)

 ITR फाइल करें (Online):

  • साइट: https://incometax.gov.in
  • PAN से लॉगिन करें
  • सही फॉर्म चुनें सभी जानकारी भरें
  • टैक्स कैलकुलेट करें
  • अगर टैक्स देना है तो ऑनलाइन पेमेंट करें

 ITR वेरिफाई करें:

रिटर्न फाइल करने के 30 दिन के अंदर वेरिफिकेशन जरूरी है वरना ITR अमान्य हो सकता है।

वेरिफिकेशन के तरीके:

  • Aadhaar OTP
  • Net Banking
  • Demat Account
  • Digital Signature

12 lakh tax free budget tds rent income

आज फाइल नहीं किया तो ये होगा नुकसान:

आयकर रिटर्न नहीं फाइल करने पर जुर्माना/ब्याज
16 सितंबर के बाद फाइल किया ₹5 000 जुर्माना
31 दिसंबर के बाद ₹10 000 जुर्माना
अगर आपकी इनकम ₹5 लाख से कम है ₹1 000 जुर्माना
टैक्स बकाया है हर महीने 1% ब्याज

गलत जानकारी भरने से बचें वरना आएगा नोटिस

कुछ लोग गलत डिडक्शन दिखाकर टैक्स बचाते हैं
जैसे कि LIC मेडिकल इंश्योरेंस डोनेशन हाउस लोन आदि में ज्यादा क्लेम कर देते हैं।

Read More:- हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी

अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट AI से रिटर्न की जांच करता है।

  • डेटा क्रॉसचेक होता है
  • बैंकों म्युचुअल फंड TDS से मिली जानकारी मिलाई जाती है
  • और गलती मिलने पर नोटिस पेनल्टी यहां तक कि स्क्रूटिनी भी हो सकती है

आज नहीं तो जुर्माना तय

अगर आप अब तक रिटर्न नहीं भर पाए हैं तो यही मौका है। आज 16 सितंबर 2025 – रात 11:59 बजे तक ITR फाइल करें। कल से जुर्माना शुरू होगा, ब्याज शुरू हो जाएगा और मानसिक तनाव भी शुरू होगा

अभी फाइल करें बाद में पछताएं नहीं!
👉 ITR फाइल करने के लिए यहां क्लिक करें

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में क़हर बनकर टूटा पानीः टपकेश्वर मंदिर डूबा, सहस्त्रधारा में तबाही
Next: ट्रंप के आदेश पर फिर हमला: वेनेजुएला की नाव उड़ा दी, 3 की मौत

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.