Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Itarsi Railway: दो ट्रेनों का एक नाम, यात्री हो रहे लगातार परेशान
  • मध्य प्रदेश

Itarsi Railway: दो ट्रेनों का एक नाम, यात्री हो रहे लगातार परेशान

Narendra Singh December 5, 2025

Itarsi Railway: इटारसी जंक्शन पर विंध्याचल एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेनों के एक जैसे नाम और बोर्ड यात्रियों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। रेलवे द्वारा दोनों ट्रेनों पर एक जैसे बोर्ड लगाए जाने के कारण हर दिन सैकड़ों यात्री गलत ट्रेन में सवार हो जाते हैं। इससे भोपाल जाने वाले यात्री प्रयागराज और प्रयागराज जाने वाले यात्री भोपाल पहुंच जाते हैं।

Itarsi Railway: दोनों ट्रेनों पर लगा ‘विंध्याचल एक्सप्रेस’ का बोर्ड

विंध्याचल एक्सप्रेस (11271–11272) इटारसी से बीना होते हुए भोपाल तक चलती है, जबकि इटारसी–प्रयागराज छिवकी पैसेंजर (11273–11274) प्रयागराज तक जाती है। दोनों ट्रेनों पर ‘विंध्याचल एक्सप्रेस’ का बोर्ड लगा होने से यह भ्रम उत्पन्न होता है। दोनों ट्रेनें अक्सर आमने-सामने के प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती हैं और उनके रवाना होने के समय में लगभग एक घंटे का अंतर होता है।

Read More-सुरक्षा में सेंध!, विधानसभा परिसर में कटे चंदन के पेड़

Itarsi Railway: दोनों का ये टाइम टेबल

विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 4:20 बजे और प्रयागराज पैसेंजर शाम 5:10 बजे चलती है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई यात्री बोर्ड देखकर गलत ट्रेन में बैठ जाते हैं और बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More-सरगुजा में ग्रामीण-पुलिस आमने सामने, पत्थरबाजी में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल

रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने इस मुद्दे को संज्ञान में लिया। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों और स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी को इस समस्या से अवगत कराया। श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी है और तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों की समस्याएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भोपाल के यात्री पहुंच जाते है प्रयागराज

यात्रियों ने बताया कि गलत ट्रेन पकड़ने के कारण उन्हें आर्थिक, समय और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर कोई स्पष्ट सूचना या अलग बोर्ड नहीं लगाया गया है।संबंधित ट्रेनों के नंबर इस प्रकार हैं: इटारसी–प्रयागराज छिवकी पैसेंजर (11273/11274) और इटारसी–बीना–भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस (11271/11272)। यात्री मांग कर रहे हैं कि दोनों ट्रेनों पर स्पष्ट रूप से अलग-अलग नाम वाले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि उनकी परेशानी खत्म हो.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षा में सेंध!, विधानसभा परिसर में कटे चंदन के पेड़
Next: Bhopal Metro: सच होने जा रहा सपना, पीएम 13 दिसंबर को कर सकते हैं भोपाल मेट्रो का लोकार्पण

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.