Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Italy vs Netherlands T20 WC: इटली ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में पहुंची टीम! नीदरलैंड ने भी किया क्वालिफाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Italy vs Netherlands T20 WC: इटली ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में पहुंची टीम! नीदरलैंड ने भी किया क्वालिफाई…

Hema Gupta July 12, 2025

Italy vs Netherlands T20 WC: इटली और नीदरलैंड की क्रिकेट टीमों ने 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह इटली के लिए बहुत खास मौका है, क्योंकि पहली बार वह इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रही है।

Read More: Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह, एल्कराज से होगी ब्लॉकबस्टर भिड़ंत!

दोनों टीमों ने यूरोपियन क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में जगह बनाई, जिससे उन्होंने वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया।

नीदरलैंड ने इटली को हराया, फिर भी दोनों टीमें क्वालीफाइड…

यूरोपियन क्वालिफायर के आखिरी मुकाबला 11 जुलाई 2025 को खेला गया, जिसमें नीदरलैंड ने इटली को 9 विकेट से हरा दिया। इटली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 16.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि इस मुकाबले में हार के बावजूद इटली का नेट रन रेट इतना बेहतर था कि वह भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।

जर्सी आखिरी मैच जीतकर भी वर्ल्ड कप की रेस से बाहर

आखिरी मुकाबले में जर्सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। जर्सी और इटली दोनों ही टीमों के 5-5 अंक थे, लेकिन इटली का नेट रन रेट जर्सी से बेहतर रहा, जिसके चलते इटली को टूर्नामेंट में जगह मिली और जर्सी बाहर हो गया।

Netherlands and Italy through to the #T20WorldCup 2026 after a riveting final day of the Europe Regional Final 👊#NEDvITA 📝: https://t.co/pcVPT8GzDR pic.twitter.com/824xg7Wmgt

— ICC (@ICC) July 11, 2025

अब तक 15 टीमें तय, 5 और की होगी तलाश…

2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से अब तक 15 टीमों ने जगह बना ली है।

मेजबान: भारत, श्रीलंका

पहले से क्वालिफाई: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड

नए क्वालिफायर: इटली, नीदरलैंड

अब 5 टीमों की जगह और खाली हैं, जो आने वाले क्वालिफायर मुकाबलों से तय होंगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ईरान ने 16 दिन में 5 लाख अफगानियों को निकाला: शरणार्थियों पर कार्रवाई तेज
Next: आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी: कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.