7 दिसंबर से लगेगा उद्योगपतियों का मेला
मोहन यादव करेंगे वन टू वन चर्चा

MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास से नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार 7 दिसंबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम के आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा.
MP NEWS: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन
इस दौरान प्रदेश के मुखिया मोहन यादव कॉन्क्लेव में पहुंचे उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे. 7 दिसंबर को होने वाली कॉन्क्लेव को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार तैयारी कर रहा है. बुधवार के दिन जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया, ” करीब 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं. कार्यक्रम में करीब 7 हजार अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. नर्मदापुरम संभाग में पर्यटन और कृषि की संभावना है, जिसे लेकर स्टेट लेवल से भी कार्यक्रम पर फोकस किया जा रहा है.’
MP NEWS: सीएम मोहन यादव करेंगे वन टू वन चर्चा
जिला पंचायत सीईओ ने आगे बताया, ” हमारे नर्मदापुरम संभाग के लिए और जिले के लिए यह इवेंट बहुत महत्वपूर्ण है. प्रदेश सरकार के माध्यम से संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें देश और दुनिया के उद्योगपति यहां आकर अपने उद्योग को लगाने की संभावना तलाशते हैं. इसी कड़ी में 7 दिसंबर को संभाग स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में आयोजित होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री यहां मौजूद रहेंगे. विभाग के माध्यम से लगभग 4 हजार से ज्यादा पंजीयन किए गए हैं. तैयारी पूरी जोरों पर चल रही है. 7 दिसंबर को 7000 से ज्यादा विभागों के लोग यहां रहेंगे.”
