Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

Hema Gupta June 15, 2025

ISSF World Cup 2025: भारतीय निशानेबाज आर्य बोरसे और अर्जुन बाबूता की शानदार जोड़ी ने जर्मनी के बर्लिन में चल रहे ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) वर्ल्ड कप में शनिवार को खेले गए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में उन्होंने चीन के जिफेई वांग और लिहाओ शेंग को 17-7 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। और भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान, फाइनल में दमदार प्रदर्शन…

इस इवेंट में भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 635.2 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

1. अर्जुन बाबूता ने 317.7 स्कोर किया

2. आर्य बोरसे ने 317.5 स्कोर दर्ज किया

भारत की दूसरी जोड़ी एलावेनिल वलारिवन और अंकुश जाधव ने 631.8 स्कोर के साथ छठा स्थान पाया और फाइनल में जगह नहीं बना सके।

भारत🇮🇳 को #ISSFWorldCup, म्यूनिख में चौथा पदक🏅

अर्जुन बाबूता और आर्या राजेश बोरसे की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक🥇 जीता, फाइनल में चीनी🇨🇳 जोड़ी को हराया।#ISSFWorldCup2025 #TeamIndia pic.twitter.com/hs6barO5Q1

— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) June 14, 2025

ब्रॉन्ज मुकाबले में नॉर्वे ने USA को हराया…

ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए कांटे के मुकाबले में नॉर्वे के जीनेट हेग ड्यूस्टैड और जॉन-हरमन हेग ने USA की सेगेन मैडालेना और पीटर मैथ्यू फियोरी को 16-14 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

बोरसे का साल में दूसरा पदक…

आर्य बोरसे के लिए यह साल खास बनता जा रहा है। इससे पहले उन्होंने पेरू के लीमा में हुए वर्ल्ड कप में रुद्राक्ष पाटिल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

भारत का कुल प्रदर्शन: तीसरे स्थान पर पहुंचा देश…

बर्लिन वर्ल्ड कप में अब तक भारत ने कुल 4 पदक जीते हैं:

2 गोल्ड –

1. आर्य बोरसे और अर्जुन बाबूता (10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड)

2. सुरुचि (10 मीटर एयर पिस्टल)

2 ब्रॉन्ज –

1. सिफ्ट कौर समरा (व्यक्तिगत इवेंट)

2. एलावेनिल वलारिवन (व्यक्तिगत इवेंट)

भारत इस प्रदर्शन के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है।

स्थान देश   –   गोल्ड   –  सिल्वर  –  ब्रॉन्ज   –   कुल पदक

1.   नॉर्वे      –       2         –    1         –     1        –       4
2.  चीन      –       3         –    1         –     2       –       6
3.  भारत    –       2        –    0         –     2       –       4

भारत🇮🇳 को #ISSFWorldCup, म्यूनिख में चौथा पदक🏅

अर्जुन बाबूता और आर्या राजेश बोरसे की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक🥇 जीता, फाइनल में चीनी🇨🇳 जोड़ी को हराया।

भारत 4 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे पायदान पर रहा।#ISSFWorldCup2025 #TeamIndia pic.twitter.com/PWZrZmCcm9

— @ONE DAY__ONE QUE__ONE QUIZ 🇮🇳 (@1Day_1Que_1Quiz) June 15, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह बना खराब मौसम
Next: रिलेशनशिप से था परेशान..Girlfriend के घर के बाहर Boyfriend ने लगाई खुद को आग

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.